JioHotstar Top 5 Movies: जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में इन 5 फिल्मों ने मचाया गदर! सस्पेंस-थ्रिलर संग मिलेगा एक्शन का डोज
अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर और एक्शन से भरपूर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो जियोहॉटस्टार की टॉप 5 फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. ये सभी फिल्में जियोहॉटस्टार पर तहलका मचा रही हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

JioHotstar Top 5 Trending Movies: जियोहॉटस्टार पर सस्पेंस-थ्रिलर और एक्शन से भरपूर फिल्में छाई हुई हैं. इन फिल्मों को आप अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.
चांद मेरा दिल
2 / 6अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर ये रोमांटिक फिल्म भी जियोहॉटस्टार पर छाई हुई है. इस फिल्म में आपको लव स्टोरी देखने को मिलेगी. ये फिल्म सिनेमाघरों में तो फ्लॉप हो गई थी, लेकिन ओटीटी पर आते ही ये ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई. इस फिल्म में लक्ष्य और अनन्या की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर देखने को मिली.
धुरंधर: द रिवेंज
3 / 6रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जियोहॉटस्टार पर तहलका मचा रही है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं. इस फिल्म में थ्रिलर, सस्पेंस और एक्शन से भरपूर सीन्स कूट-कूटकर भरे हुए हैं.
अवतार: फायर एंड ऐश
हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' भी जियोहॉटस्टार पर गदर मचा रही है. बॉक्स ऑफिस पर छाने के बाद ये फिल्म जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. फिल्म के पुराने 2 पार्ट्स को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया. ये ही वजह है कि मेकर्स ने तीसरा पार्ट बनाया और तीसरे पार्ट ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिए.
महासेन्हा
5 / 6कबीर दुहान सिंह स्टारर ये फिल्म भी जियोहॉटस्टार पर छाई हुई है. ट्रेंडिंग लिस्ट में इस फिल्म ने अपनी धाक जमाई हुई है. साल 2025 में रिलीज हुई ये फिल्म आज भी ओटीटी पर तहलका मचा रही है. इसमें कबीर दुहान सिंह के साथ-साथ योगी बाबू, विमल, जॉन विजय और महिमा गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं.
धुरंधर
6 / 6रणवीर सिंह की 'धुरंधर' भी जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. इस फिल्म में अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म का अनकट वर्जन भी जियोहॉटस्टार पर छाया हुआ है. वहीं इस फिल्म को आप अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.