Liger Promotions: अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाइगर’ (Liger Promotions) के प्रमोशन्स में जुट गए हैं। ‘कॉफी विद करण’ में अपनी केमिस्ट्री से सुर्खियां बटोरने के बाद ये जोड़ी एक बार सुर्खियों में है।
दरअसल, ‘लाइगर’ के प्रमोशन के लिए दोनों को मुंबई लोकल ट्रेन की सवारी करते देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पैपराजी पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दोनों का स्पॉटेड वीडियो शेयर किया है।
और पढ़िए –Viral Video: स्विम सूट पहनकर पिज्जा खाने निकलीं उर्फी जावेद
पीले रंग के क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम्स के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने अनन्या पांडे कूल और कम्फर्टेबल अंदाज में नजर आईं। वहीं विजय देवरकोंडा ने ब्लैत टी-शर्ट और ब्लू डेनिम्स के साथ इस बार भी स्लिपर्स कैरी किए। वीडियो में अनन्या और विजय को मुंबई लोकल (Ananya Pandey & Vijay Deverakonda Mumbai Locals) की सवारी करते देखा जा सकता है।
दरअसल, अनन्या और विजय को रेडियो प्रमोशन्स के लिए एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना था, ऐसे में मुंबई की ट्रैफिक से बचने के लिए ‘लाइगर’ की टीम ने मुंबई लोकल का सहारा लिया, ताकि समय पर अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचा जा सके।
लोकल ट्रेन की सवारी करते हुए विजय और अनन्या ने काफी मस्ती भी की, जिसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की। अनन्या ने अपनी और विजय की तस्वीर साझा की है, जिसमें वो एक्ट्रेस की गोद में लेटे हुए देखे जा सकते है। पहली तस्वीर में विजय अनन्या की गोद में सर रखकर सीट पर लेटे हुए हैं। वहीं दूसरी और तीसरी तस्वीर में अकेली अनन्या को कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है।
और पढ़िए –Sanjay Dutt B’Day: संजू बाबा के पास है ये लग्जरी और एक्सपेंसिव चीजें, जानें
नेटिजेंस का रिएक्शन-
अनन्या को मुंबई की लोकल ट्रेन ट्रैवेल करता देख कुछ लोगों उनकी चुटकी ली है। एक यूजर ने लिखा, ‘अब इसे पता चलेगा कि स्ट्रगल क्या होता है’, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बेचारी अनन्या को कितना स्ट्रगल करना पड़ रहा है’। वहीं एक अन्य यूजर ने खाली ट्रेन देख लिखा, ‘ये कौनसी लोकल ट्रेन है जिसमें लोग नहीं हैं’। एक और यूजर ने लिखा, ‘इतना खाली लोकल ट्रेन कहां मिला?’
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
31 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
58 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines