Sanjay Dutt B'Day: संजू बाबा के पास है ये लग्जरी और एक्सपेंसिव चीजें, जानें
Edited By Ritu Shaw

Edited By Ritu Shaw

Happy Birthday Sanjay Dutt: बॉलीवुड इंडस्ट्री में संजू बाबा के नाम से मशहूर एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt), आज एक साल और बड़े हो गए हैं। अभिनेता 29 जुलाई को अपना 62वां जन्मदिन (Sanjay Dutt Birthday) मना रहे हैं। करियर की शुरुआत से ही एक कॉन्ट्रोवर्शियल स्टार रह चुके संजय को लोग आज बेहद प्यार करते हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं कि बर्थडे बॉय की महंगी पसंद और नेट वर्थ के बारे में।
संजय (Sanjay Dutt’s most expensive & luxury things) को हमेशा से फैंसी और महंगी चीजें पसंद हैं। उनके पास महंगी चीज़ों का एक पूरा कलेक्शन है जो उनकी क्लास और स्टेटस को दर्शाता है। आपको बताते हैं मुन्ना भाई स्टार के पास सबसे महंगी चीज़ों के बारे में-
(Sanjay Dutt Car Collection) कार कलेक्शन-
संजय दत्त अपनी कार्स और बाइक्स के कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी मान्यता दत्त को एक रोल्स रॉयस घोस्ट गिफ्ट किया था, जब उनके जुड़वा बच्चों, इकरा और शहरान का जन्म हुआ था। कथित तौर पर, रोल्स रॉयस घोस्ट की प्रूफ आईडी रु 3 करोड़ रुपये हैं।
संजय दत्त के खुद के पास एक फेरारी 599 जीटीबी भी है जो कथित तौर पर 1.5 करोड़ रुपये से 3.5 करोड़ रुपये की कीमत पर आती है। संजय को उनकी पत्नी ने उनके जन्मदिन पर सफेद रंग की Audi Q7 तोहफे में दी थी, जिसकी कीमत 74.43 लाख रुपये बताई जा रही है। संजय दत्त के पास एक Range Rover Vogue भी है जिसकी कीमत Rs. 2.11 करोड़ है। अपनी कार्स से खास कनेक्शन रखने वाले संजय की सभी गाड़ियों पर ‘4545’ नंबर लगा हुआ है।
(Sanjay Dutt Property) प्रॉपर्टी-
संजय दत्त के पास मुंबई की इम्पीरियल हाइट्स में कई संपत्तियां हैं। एक्टर अक्सर ही अपने घर की झलकियां साझा करते हैं। संजय का दुबई में भी एक घर है और वो अक्सर वहां से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
(Sanjay Dutt Watches) घड़ियां-
संजय के पास लेपर्ड प्रिंट वाली रोलेक्स घड़ी है, जिसमें चमकदार हाथों वाली आठ डायमंड डायल और डायमंड ऑवर मार्कर हैं। कथित तौर पर घड़ी की कीमत करीब 33 लाख रुपये है। इसके अलावा उनके पास 41 मिमी ऑडेमर्स पिगुएट रॉयल ओक ऑफशोर क्रोनोग्रफ़ भी है, जिसकी कथित तौर पर कीमत 30 लाख रुपये है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.