Liam Payne: वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन की मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। इस मामले की अभी भी जांच जारी है और अब इसमें एक हैरान करने वाला अपडेट सामने आया है। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जो लियाम की मौत से कुछ ही देर पहले का है। वीडियो इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है?
वीडियो में दिखे लियाम
टीएमजेड के सरविलेंस फुटेज से पता लगा है कि सिंगर की मौत के मामले में तीन संदिग्धों में से एक के साथ बातचीत हो रही थी। सामने आया वीडियो उस होटल के कैमरे में लगे सीसीटीवी का है, जहां लियाम रह रहे थे। वीडियो में लियाम सफेद टी-शर्ट पहने लिफ्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में होटल के कर्मचारी भी नजर आ रहे हैं।
मौत से 3 घंटे पहले का वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद लोगों के साथ लियाम की बात हो रही थी। मामले में जांच में पहले पुलिस ने लियाम की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए थे। हालांकि, अब इस केस की जांच हत्या के एंगल से हो रही है। सामने आया ये फुटेज 16 अक्टूबर की दोपहर 2:04 बजे का है और सिंगर की मौत से 3 घंटे पहले कवर किया गया था। अब इस वीडियो ने लियाम की मौत के मामले में एक और कड़ी जोड़ दी है, जो अनसुलझी है।
होटल की बालकनी से गिरे थे लियाम
गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को अर्जेंटीना के ब्यूनस आर्यस में कथित तौर पर होटल की बालकनी से गिरने से वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य लियाम पेन की मौत हो गई थी। लियाम की मौत के बाद से ही पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसर गया। हालांकि, लियाम के जाने के बाद इस मामले में कई मोड़ सामने आया। कभी कहा गया कि लियाम ने सुसाइड किया है, तो कभी सामने आया कि उनके कमरे में ‘कोकीन’ मिला है।
पुलिस अभी भी कर रही मामले की जांच
कुछ दिन पहले कहा गया कि लियाम ने आत्महत्या नहीं की और उनकी हत्या हुई है और इस मामले में अब तीन लोगों से पूछताछ जारी है। हालांकि लियाम की मौत कैसे हुई अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है और अब ये बड़ा सवाल बन गया है। साथ ही मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है। देखने वाली बात होगी कि लियाम की मौत का सच कब सामने आएगा।
यह भी पढ़ें- ‘हम गलतियों से ही…’, Vikrant Massey को किस बात का पछतावा?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
14 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
18 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines