Baba Siddique के मर्डर के लिए शूटर्स ने क्यों बदली लोकेशन? देश से भागने की फिराक में मास्टर माइंड

Baba Siddique Murder Case Update: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस की पुलिस बेहद गंभीरता से जांच कर रही है।

Baba Siddique Murder Case

Baba Siddique Murder Case

Baba Siddique Murder Case Update: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद से ही पुलिस इस मामले की बेहद गंभीरता से जांच कर रही है। इस मामले से जुड़ी हर एक कड़ी पुलिस के लिए बड़ी मददगार साबित हो सकती है। वहीं, अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं…

मास्टर माइंड के खिलाफ LOC जारी

दरअसल, इस मामले में मुंबई क्राइम ने शुभम लोणकर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक शुभम, शूटर्स के पकड़े जाने के समय तक पुणे में ही था, लेकिन शूटर्स के गिरफ्तार होते ही वो पुणे से फरार हो गया। आशंका है कि वो नॉर्थ के किसी स्टेट राजस्थान या गुजरात की दिशा में भागा होगा। हालांकि इसको लेकर अभी कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है।

देश छोड़ने की फिराक में आरोपी

इतना ही नहीं बल्कि ये भी हो सकता है कि शुभम नेपाल के रास्ते देश छोड़ने की फिराक में हो या फिर फर्जी दस्तावेजों के जरिए देश से भागने की जुगाड में हो। इसलिए क्राइम ब्रांच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुभम के खिलाफ LOC जारी कर दिया है, जिससे अगर शुभम कुछ भी ऐसा करता है, तो एयरपोर्ट या स्टेशन पर उसकी शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। शुभम की बात करें तो बता दें कि वो सिद्दिकी शूट आउट केस के मुख्य मास्टर माइंड में से एक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

क्यों बदली लोकेशन?

इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में अब ये भी सामने आया है कि सिद्दीकी के शूट आउट के लिए शूटर्स ने लोकेशन भी बदली थी। जी हां, पहले सिद्दीकी को जीशान के ऑफिस के बाहर शूट नहीं किया जाना था और बाद में ये लोकेशन डिसाइड हुई। दरअसल, शूटर्स की बाइक का पहला विजुअल रेकी के लिए इस्तेमाल हुआ है, लेकिन शूट आउट के पहले एक्सीडेंट होने से बाइक छोड़ दी गई थी।

शूटआउट के बाद भागना मुश्किल

बता दें कि इस सेकंड हैंड बाइक को 32 हजार देकर खरीदा गया था और इसी बाइक से सिद्दीकी की रेकी भी की गई थी। रेकी में उन्हें एहसास हुआ कि घर के आस-पास शूटआउट करना मुश्किल है क्योंकि बाबा हमेशा लोगों से घिरे रहते थे और बांद्रा वेस्ट से उनके लिए भागने का रास्ता भी मुश्किल भरा था। इसलिए बांद्रा वेस्ट में बाबा के घर और वेस्ट में ही बाबा के दफ्तर में रेकी के बाद शूट आउट की लोकेशन बदलने की प्लानिंग की गई।

जीशान के ऑफिस के बाहर किया शूट

इसके बाद तय किया गया कि बाबा के बेटे जीशान का ऑफिस ही इस घटना को अंजाम देने के लिए सही जगह है क्योंकि वहां से हाइवे भी नजदीक है। शुटर्स के पास उस वक्त मुंबई अहमदाबाद हाईवे, मुंबई नाशिक हाईवे और मुंबई पुणे हाईवे तीनों रूट से भागने का रास्ता था और इसके बाद बाबा को जीशान के ऑफिस के बाहर शूट किया गया। हालांकि शूट से पहले ही बाइक का एक्सीडेंट हो गया था। इसलिए शूटर्स ने ऑटो का इस्तेमाल किया और ऑटो से लोकेशन तक आए। बता दें कि इस बाइक को क्राइम ब्रांच ने जब्त कर लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ