Lokesh Kanagaraj Facebook: लोकेश कनगराज साउथ सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर में से एक हैं। उन्होंने हाल ही में लियो जैसी बेहतरीन फिल्म देने वाले निर्देशक को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लोकेश कनगराज का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। हाल ही में ‘विक्रम’ के निर्देशक ने अपने फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबरों पर आज यानि बुधवार को स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने कहा कि वह केवल ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हैं। बुधवार सुबह से लोकेश कनगराज नाम के एक फेसबुक प्रोफाइल से कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं, जिसको लेकर अब निर्देशक ने स्थिति साफ कर दी है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
लोकेश कनगराज ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखा, सभी को नमस्कार, ‘मैं सिर्फ ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध हूं, मेरे पास कोई दूसरा सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है और मैं किसी भी अन्य प्लेटफॉर्म पर नहीं हूं। कृपया बेझिझक किसी अन्य अकाउंट को अनदेखा और अनफॉलो करें।’ निर्देशक का यह पोस्ट सुबह से काफी चर्चा में है और लोग पूछ रहे हैं कि क्या वाकई लोकेश कनगराज का अकाउंट हैक हो गया है।
image credit: x
यह भी पढ़ें: Eijaz Khan और Pavitra Punia के बीच हुई अनबन, 3 साल के रिलेशनशिप के बाद टूट गया रिश्ता?
लियो ने की थी शानदार कमाई
बीते दिनों निर्देशक की फिल्म लियो रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का कलेक्शन किया था। उन्होंने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस, जी स्क्वाड भी लॉन्च किया और अपने पहले प्रोडक्शन वेंचर, ‘फाइट क्लब’ की भी घोषणा की। यह फिल्म 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रजनीकांत के साथ आएंगे नजर
इसके अलावा इस वक्त मौजूदा वक्त में लोकेश ‘थलाइवर 171’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें साउथ के जाने-माने अभिनेता रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
7 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
8 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
11 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
12 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
13 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
13 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
14 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
14 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
15 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines