हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Leena Nagwanshi: छत्तीसगढ़ में 22 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या, पुलिस को इस रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
Leena Nagvanshi: घर में फंदे से लटकी मिली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की लाश, अब पुलिस को इस रिपोर्ट का इंतजार

Leena Nagvanshi: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीना नागवंशी (Leena Nagvanshi) के फैंस के लिए एक काफी दुखत खबर है। छत्तीसगढ़ के रियागढ़ जिले की रहने वाली लीना नागवंशी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

उनके माता-पिता ने लीना को अपने ही घर की छत पर पाइप से लटका हुआ पाया, जिसके बाद से उनके माता-पिता गहरे सदमें में हैं।

लीना नागवंशी एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं और उनका एक यूट्यूब चैनल भी था। उनके छोटे वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स लोग काफी पसंद किया करते थे। लोग हैरान और जानने के लिए काफी परेशान हैं कि लीना ने ऐसा कदम क्यों उठाया होगा।

विज्ञापन

और पढ़िए – Alia Bhatt Unseen Pics: आलिया भट्ट ने शेयर की शादी, प्रेग्नेंसी और वेकेशन 2022 की खास झलकियां, यहां देखें वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही कुछ जानकारी मिल पाएगी।

विज्ञापन

परिवार को कोई शक नहीं है 

जानकारी के मुताबिक, लीना के परिजनों को भी उनकी हत्या पर शक नहीं है। बता दें कि लीना ने मरने से एक दिन पहले 25 दिसंबर को क्रिसमस वीडियो पोस्ट किया था।

मां ने बताया कि उस समय वह बाजार गई हुई थी लेकिन दोपहर में जब घर लौटी तो लीना अपने कमरे में नहीं थी। इसके बाद वह छत पर उनकी तलाश में गईं, जहां उन्होंने लीना को फंदे से लटका पाया।

विज्ञापन

और पढ़िए –Nakuul Mehta: सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ को अलविदा कहने वाले हैं नकुल मेहता, वजह जान उड़ जाएंगे आपके होश

लीना नागवंशी बीकॉम थर्ड ईयर (B.Com third year) की पढ़ाई कर रही थी। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। उनके रील्स को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जाता था।

विज्ञापन

और पढ़िए – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola