Salman Khan, Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस वक्त जमकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान को लेकर हर कोई टेंशन में हैं। वहीं, अब सलमान को फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी की ओर से धमकी मिली है, जिससे फिर से सलमान को लेकर टेंशन बढ़ गई है। गौरतलब है कि सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में हरियाणा और मुंबई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन से पानीपत से सुक्खा कालुया नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया गया था। वहीं, अब इस मामले में ताजा अपडेट सामने आया है।
सलमान को मारने के लिए 25 लाख की सुपारी
दरअसल, बीते दिन यानी गुरुवार को पुलिस ने जिस आरोपी को अरेस्ट किया था उसने कथित तौर पर मेगास्टार सलमान खान को मारने के लिए 25 लाख रुपये की सुपारी ली थी। पकड़ा गया आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के प्रमुख गुर्गों में से एक है, जिसकी पहचान सुखबीर बलबीर सिंह उर्फ सुक्खा के रूप में की गई है। सुक्खा को अगस्त 2023 और अप्रैल 2024 के बीच सलमान खान के खिलाफ साजिश रचने के लिए पनवेल पुलिस की एक टीम ने हरियाणा से गिरफ्तार किया था।
पाकिस्तानी हैंडलर डोगर के संपर्क में
इतना ही नहीं बल्कि जानकारी में तो ये भी सामने आया है कि सुक्खा एक संदिग्ध पाकिस्तानी हैंडलर डोगर के साथ भी नियमित संपर्क में था और ‘सुपारी’ यानी हत्या के लिए अत्याधुनिक हथियार हासिल करने की योजना बना रहा था। हालांकि अब पुलिस ने इसे अरेस्ट कर लिया है और आगे की जांच चल रही है। देखने वाली बात होगी कि अब इस मामले में और क्या अपडेट सामने आता है।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस फिर आया धमकी भरा मैसेज
वहीं, आज सुबह फिर से सलमान खान के लिए धमकी भरा मैसेज आया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान के नाम का धमकी भरा मैसेज आया है। जिसने ये मैसेज किया है, उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर ये धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग भी की गई है। ‘इसको हल्के में ना लें, वरना सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा’। इस मैसेज के सामने आने के बाद एक बार फिर से पुलिस अलर्ट हो गई है। इस वक्त सलमान खान की सुरक्षा सबसे पहले है और एक्टर की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- ‘बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा हाल…’, Salman Khan को फिर मिली धमकी, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को आया मैसेज
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
7 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
45 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines