Lauren Gottlieb Wedding: मशहूर एक्ट्रेस, डांसर और कोरियोग्राफर लॉरेन गॉटलिब ने 11 जून को इटली में क्रिश्चियन वेडिंग कर ली। एक्ट्रेस ने कई दिनों तक फैंस को अपनी शादी की खबर नहीं लगने दी। टोबियास जोन्स संग अचानक उन्होंने शादी का ऐलान कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है। आज एक्ट्रेस ने ऑफिशियली सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग की अनाउंसमेंट की और अब ढेर सारी तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं। लॉरेन गॉटलिब की व्हाइट वेडिंग इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। उनके अलावा कई और सेलेब्स हैं, जिन्होंने चोरी छुपे शादी की है।
हिना खान और रॉकी जायसवाल
हिना खान और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के रिश्ते के बारे में पूरी दुनिया जानती थी। ‘बिग बॉस’ के घर में हिना और रॉकी ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। सभी लोग इन दोनों की शादी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन बीच में ही हिना के कैंसर की खबर आ गई। इस जानलेवा बीमारी से लड़ते हुए बीच में ही हिना ने रॉकी से शादी कर ली। एक दिन अचानक शाम में हिना ने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं और फैंस दंग रह गए।
नयनतारा और विग्नेश
शाहरुख खान की ‘जवान’ एक्ट्रेस नयनतारा भी फैंस को ऐसा ही सरप्राइज दे चुकी हैं। विग्नेश शिवन और नयनतारा की लव स्टोरी फिल्म ‘नानुम राऊडी धान’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। कई सालों तक दोनों ने अपनी शादी को छुपकर रखा। फिर एक दिन नयनतारा और विग्नेश ने ऐलान कर दिया कि सरोगेसी से ये दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। हालांकि, जब इन पर सरोगेसी कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगा, तब जाकर खुलासा हुआ कि 6 साल पहले ही ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।
तापसी पन्नू और मेथियस बो
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं। उनके और पूर्व बैडमिंटन प्लेयर मेथियस बो के रिश्ते के बारे में तो लोगों को भनक पड़ गई थी, लेकिन शादी की खबर तापसी ने किसी को भी नहीं होने दी। एक दिन अचानक सोशल मीडिया पर उनके शादी के क्लिप्स लीक हो गए, तो फैंस को पता चला कि अब तापसी शादीशुदा हैं। 23 मार्च 2024 को तापसी की शादी हुई थी।
यह भी पढ़ें: Reema Lagoo की बेटी का पिता के निधन के बाद पहला पोस्ट, इमोशनल होकर कहा गुडबाय
अदिति शर्मा
टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा की सीक्रेट वेडिंग ने तो पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। एक दिन अचानक खबर आई कि अदिति शर्मा शादीशुदा हैं। इतना ही नहीं उनके पति ने एक्ट्रेस पर को-स्टार सामर्थ्य गुप्ता संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के भी आरोप लगाए थे। बाद में पति के आरोपों पर पटलवार करते हुए अदिति ने खुलासा किया था कि उनकी शादी सीक्रेट नहीं प्राइवेट थी। अदिति ने बाद में पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे और बाद में ये दोनों अलग हो गए।
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 hr agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
3 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
4 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines