Reema Lagoo की बेटी का पिता के निधन के बाद पहला पोस्ट, इमोशनल होकर कहा गुडबाय

Vivek Lagoo Passed Away: एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स हसबैंड विवेक लागू के निधन के बाद उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। मृण्मयी लागू ने अपने पापा को अलविदा कहा है और उनका ये पोस्ट देख सेलेब्स भी इमोशनल हो रहे हैं।

Vivek Lagoo Passed Away

विवेक लागू के निधन के बाद उनके नाम बेटी का भावुक पोस्ट सामने आया है। (Photo Credit- Instagram)

Vivek Lagoo Passed Away: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस रीमा लागू के एक्स हसबैंड विवेक लागू अब हमारे बीच नहीं रहे। 19 जून को विवेक लागू ने अपनी अंतिम सांस ली थी। 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया और अब इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक के बाद एक दुखद खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिन ही करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का अंतिम संस्कार हुआ है और अब रीमा लागू के एक्स हसबैंड विवेक लागू इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं।

विज्ञापन

रीमा लागू की बेटी ने पिता के निधन के बाद शेयर की तस्वीर

वहीं, रीमा लागू की बेटी मृण्मयी लागू अपने पिता को खोकर टूट गई हैं। पहले ही मृण्मयी लागू के सिर से मां का साया उठ गया था और अब वो पिता के प्यार से भी वंचित हो गई हैं। ऐसे में अब मृण्मयी लागू का दर्द सोशल मीडिया पर छलक उठा है। अब पिता विवेक लागू के निधन के बाद मृण्मयी का पहला सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पिता संग एक तस्वीर शेयर कर उनके नाम एक खास नोट लिखा है।

विज्ञापन

रीमा लागू की बेटी ने पिता को कहा अलविदा

विवेक लागू को फाइनल गुडबाय कहते हुए मृण्मयी लागू ने एक सेल्फी शेयर की है। इसमें बेटी अपने पिता के कंधे पर हाथ रखकर फोटो ले रही है और बाप-बेटी के चेहरे पर खूबसूरत सी स्माइल दिखाई दे रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए मृण्मयी लागू ने पिता के लिए लिखा, ‘हमने साथ में बहुत लम्बी और मुश्किल लड़ाई लड़ी, लेकिन अब प्यार और ग्रेटिटयूड के साथ गुडबाय कहने का वक्त आ गया है। मेरे डैड! मेरे बेस्ट फ्रेंड, मेरे गाइड, मेरे नंबर वन फैन और मेरे दिमाग में आवाज… मैं आपको बहुत याद करूंगी… एक लड़की के लिए बेस्ट डैड।’

विज्ञापन

सेलेब्स भी पोस्ट देख हुए भावुक

अब मृण्मयी लागू का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज ही एक्टर विवेक लागू का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया है। अब पिता के निधन के बाद मृण्मयी लागू का ये इमोशनल पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी भावुक हो रहे हैं। अब फैंस और सेलेब्स विवेक लागू को श्रद्धांजलि और उनकी बेटी को सांत्वना दे रहे हैं। आपको बता दें, मृण्मयी लागू के पोस्ट पर वसन बाला, हंसल मेहता, करिश्मा तन्ना, नीना कुलकर्णी और अमृता खानविलकर जैसे सेलेब्स ने शोक जताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ