Laughter Chefs 2 के कंटेस्टेंट्स के नाम हुए रिवील, कौन-कौन से नए चेहरे शामिल?

Laughter Chefs 2 Contestants Revealed: कलर्स के शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है।

Laughter Chefs 2

Laughter Chefs 2

विज्ञापन

Laughter Chefs 2 Contestants Revealed: हंसी-खुशी से भरा कलर्स का टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ अब एक बार फिर अपने फैंस को एंटरटेन करेगा। अब शो के नए सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस शो ने पहले सीजन में दर्शकों का दिल जीता था जिसके बाद शो के पहले सीजन के बंद होने से फैंस काफी दुखी थे।

‘लाफ्टर शेफ्स 2’ की होगी शुरुआत

शो ने अपनी शुरुआत से ही दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का पहला सीजन काफी हिट हुआ था और अब इसके दूसरे सीजन को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट चरम पर है। खबरों के मुताबिक शो का नया सीजन जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है और इस बार शो में पहले से भी ज्यादा मजेदार और दिलचस्प ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे। ‘बिग बॉस तक’ की खबर के मुताबिक कुछ कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है जो इस बार नए सीजन में हिस्सा लेंगे। इसी के साथ ही बिग बॉस 18 के खत्म होते ही इस शो के शुरू होने की भी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में कौन-कौन?

दूसरे सीजन में कुछ नई और मशहूर हस्तियों को भी शामिल किया जाएगा, जो शो की रौनक को और भी बढ़ाएंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि इस बार कौन से सितारे शो का हिस्सा बनने वाले हैं, तो आपको ये जानकर खुशी होगी कि ‘लाफ्टर शेफ्स 2: एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड’ में कई फेमस नाम नजर आने वाले हैं। शो में इस बार अभिषेक कुमार, एल्विश यादव, अब्दु रोजिक और रूबीना दिलैक जैसे बड़े सितारे दिखाई देंगे। इसके साथ ही सूत्रों का कहना है कि शो में मल्लिका शेरावत को भी लाने का प्लान बनाया जा रहा है, जिससे शो में और भी मजा आने वाला है।

भारती और कृष्णा अभिषेक फिर से होंगे हिस्सा

खबरें हैं कि इस बार शो में कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और भारती सिंह को तो बरकरार रखा जाएगा ही, साथ ही शेफ हरपाल सिंह भी अपना जादू चलाएंगे। इसके अलावा शो में ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट विवियन डीसेना को भी शामिल किया जा सकता है, जो शो में रोमांच और मनोरंजन का तड़का लगाने वाले हैं।

विज्ञापन

कब होगा शो का प्रसारण?

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि शो का प्रसारण कब होगा, तो आपको बता दें कि ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ जनवरी 2025 में ऑन-एयर होगा। ये शो ‘बिग बॉस 18’ की जगह पर आएगा, जिससे दर्शकों को एंटरटेन करना जारी रखा जाएगा। तो अगर आप भी हंसी और कुकिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो तैयार हो जाइए क्योंकि ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ जल्द ही आपके टीवी स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ