Reem Shaikh: टीवी की दुनिया की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो बचपन से ही काम कर रही हैं। अशनूर कौर, जन्नत जुबैर, अवनीत कौर की तरह ही रीम शेख भी कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। 6 साल की उम्र में रीम शेख ने इस इंडस्ट्री में अपने पांव रखे थे। आज वो 23 साल की हो चुकी हैं और उन्होंने अपने जीवन में काफी कुछ झेला है। रीम ने अपने करियर की शुरुआत शो ‘नीर भरे तेरे नैना देवी’ से की थी। इसके बाद वो पॉपुलर शो ‘ना आना इस देश मेरी लाडो’ में नजर आई थीं।
रीम शेख का झुलस गया था चेहरा
‘मी, आजी और साहेब’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘गुमराह’, ‘देवों के देव…महादेव’, ‘फियर फाइल्स’, ‘दिया और बाती हम’, ‘तुझसे है राब्ता’, ‘फना’ और ‘तेरे इश्क में घायल’ जैसे शोज में नजर आ चुकी रीम शेख एक बार बड़े हादसे का शिकार भी हो चुकी हैं। नेशनल टीवी पर उनके चेहरे का वो हाल हो गया था, जिसे देखकर हर कोई घबरा गया था। ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर कुकिंग करते हुए रीम शेख के चेहरे पर गर्म तेल के छींटे पड़ गए थे। एक्ट्रेस की न सिर्फ दर्द से चीखें निकल गई थीं, बल्कि उनका चेहरा भी झुलस गया था।
जख्म देख घबरा गए थे लोग
रीम शेख के चेहरे पर निशान देखकर लगा था कि उनका करियर तो खत्म हो ही गया! उनकी आंख भी बस जैसे-तैसे बची थी। हालांकि, रीम ने न हिम्मत हारी और न ही वो बाकी लोगों की तरह दुनिया से अपने जख्म छुपाती हुई नजर आईं। धीरे-धीरे उनके चेहरे से निशान भी चले गए और वो फिर सेट पर वापस भी आ गईं। रीम शेख ऐसा करके बेहद ही कम उम्र में लोगों के लिए मिसाल बन गई थीं। इसके अलावा रीम शेख उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से हैं, जो कम फीस को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Bigg Boss 19 की ‘वैम्प’? Salman Khan ने उड़ा दी जिसकी धज्जियां
सैलरी पर किया था खुलासा
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में रीम शेख का पेचेक पर दर्द छलका था।एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि इंडस्ट्री में बजट काटे जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि वो कई शोज करने के बाद खुद को एक-डेढ़ लाख पर डे की केटेगरी में सोचती थीं। हालांकि, असलियत में वो इस बजट के आस-पास भी नहीं हैं। बचपन में उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट कहकर कम पैसे दिए जाते थे और अब बजट कम होने का बहाना बनाकर सैलरी कम दी जाती है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines