कौन हैं Bigg Boss 19 की 'वैम्प'? Salman Khan ने उड़ा दी जिसकी धज्जियां

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ की असली वैम्प कौन हैं? इसका खुलासा खुद सलमान खान ने नेशनल टीवी पर कर दिया है। सलमान खान ने नेहल की सारी गलतियों को पर्दाफाश कर दिया।

Bigg Boss 19

नेहल पर खूब भड़के सलमान खान। (Photo Credit- Instagram)

Bigg Boss 19: सलमान खान ने ‘बिग बॉस 19’ में वीकेंड का वार में जो कुछ किया, उसके बाद से फैंस बेहद खुश हैं। शो के होस्ट ने असली मुद्दों पर बात की और उन सभी की क्लास लगाई, जिन्होंने न सिर्फ घर में बवाल मचाकर रखा था, बल्कि दर्शकों को भी इरिटेट कर दिया था। इस दौरान ‘बिग बॉस 19’ की 2 फीमेल कंटेस्टेंट्स को सलमान खान के गुस्से का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ा। फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा
इस वीकेंड का वार एपिसोड की हाइलाइट बनी हुई थीं।

विज्ञापन

नेहल को सलमान ने बताया वैम्प

फरहाना भट्ट की अभद्र भाषा के लिए सलमान खान ने उन्हें घर से बाहर निकालने की धमकी दी। दूसरी तरफ उन्होंने नेहल चुडासमा को नेशनल टीवी पर वैम्प तक कह दिया। दरअसल, अभिषेक बजाज ने टास्क में फरहाना को जब उठाया था, तो इन दोनों पूरे घर में तमाशा बना दिया था। इसके बाद नेहल लगातार फरहाना को उकसाती रहीं। इसके अलावा भी वो अभिषेक बजाज को कई बार बिना बात टारगेट कर चुकी हैं। अभिषेक के साथ बदतमीजी करना और बिना बात उनसे भिड़ना नेहल का रोज का काम हो गया है।

विज्ञापन

नेहल की सलमान ने लगाई क्लास

ऐसे में नेहल की इस हरकत पर सलमान खान आग बबूला हो गए। साथ ही उन्होंने तान्या मित्तल पर जो पर्सनल कमेंट किया था, उस पर भी बात हुई। घर में नेहल के वुमन कार्ड खेलने और जबरदस्ती के मुद्दे ढूंढ़ने पर सलमान खान ने खुद ही उन्हें कह दिया कि वो आईं तो हीरोइन बनने थीं, लेकिन इस शो में वो वैम्प दिखाई दे रही हैं। सलमान खान ने इस दौरान नेहल की काबिलियत पर भी सवाल उठाए हैं। नेहल को शो के होस्ट ने वो रियलिटी चेक दिया, जिसकी दर्शकों को उम्मीद थी।

विज्ञापन

नेहल को मिला रियलिटी चेक

ऐसे में वीकेंड का वार एपिसोड लोगों को काफी पसंद आया। वो जो बाकी घरवाले कहने से कतराते हैं, सलमान खान ने वो बेझिजक कह दिया। नेहल लगातार घर का माहौल खराब कर रही थीं और अपनी ब्यूटी पेजेंट की जीत का घमंड लेकर चल रही थीं। अब हो सकता है कि सलमान खान के समझाने के बाद नेहल अपना गेम सुधर लें। वैसे भी दर्शक उनके गेम को ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ