हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Laughter Chefs के लिए किसने वसूली कितनी फीस, एक एपिसोड के लिए किसने लिए कितने लाख?

Laughter Chefs Celebrities Fees: टेलीविजन के चहेते शो में से एक ‘लाफ्टर शेफ’ के दर्शक पूरे देश में दीवाने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के लिए कौन कितनी फीस ले रहा है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि कौन है वो सेलेब जो शो के लिए सबसे ज्यादा मोटी रकम ले रहा है।

विज्ञापन
Laughter Chefs

Laughter Chefs Celebrities Fees: टेलीविजन के कुछ शोज तो दर्शकों को इतने पसंद होते हैं कि अगर उन्हें वे हर रोज न देखें तो उनका खाना भी हजम न हो। ऐसा ही टीवी का एक शो है ‘लाफ्टर शेफ’, जो कलर्स टीवी के फेवरेट शो में से एक है। बड़ी संख्या में दर्शक इस शो को देखना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका मनोरंजन करने वाले सितारे इस शो के एक एपिसोड के लिए कितनी फीस चार्ज करते हैं? अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं…

‘लाफ्टर शेफ’ के हाईएस्ट पेड सितारे

अगर शो के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक सबसे ज्यादा फीस लेते हैं। जानकारों की मानें तो दोनों एक एपिसोड के लिए 10 से 12 लाख रुपये लेते हैं। अंकिता लोखंडे और करण कुंद्रा 2 लाख रुपये चार्ज करते हैं और अली गोनी की फीस 1.5 लाख रुपये है।

बंद होने वाला था शो

गौरतलब है कि इस शो में करण कुंद्रा, अली गोनी, निया शर्मा और कृष्णा अभिषेक जैसे कई बड़े सितारे दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, लेकिन शो के लिए सबसे ज्यादा फीस कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ही चार्ज कर रहे हैं। बता दें कि शो को लेकर कुछ दिन पहले खबर आई थी कि टीआरपी की वजह से इसे बंद किया जा रहा है। जैसे ही फैंस ने इस खबर को सुना तो मायूस हो गए और लोगों का लगा कि अब शो ऑनएयर नहीं होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बी-टाउन के कई सेलेब्स बन चुके गेस्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो शो को अगले साल तक ऑनएयर किया जाएगा। खबर है कि अगले साल जनवरी 2025 तक शो दर्शकों का ऐसे ही मनोरंजन करेगा। गौरतलब है कि शो के लिए दर्शकों का प्यार ही इसको और आगे लेकर गया है। इस शो में अबतक कई बड़े सेलेब्स बतौर गेस्ट नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, धर्मेंद, फरदीन खान और सुनील शेट्टी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Abdu Rozik ने अमिरा से क्यों तोड़ा रिश्ता? शादी का ऐलान था झूठा या फिर सच में प्यार में हैं सिंगर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें