Laughter Chefs Accidents: कलर्स के शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ को ढेर सारे लोगों का प्यार मिल रहा है। शो पर कृष्णा अभिषेक की कॉमेडी हो या भारती सिंह का मजाकिया अंदाज, लोगों को शो काफी पंसद आ रहा है। यही वजह है कि पहले सितंबर में खत्म हो रहे इस शो को दर्शकों की भारी डिमांड के चलते एक्सटेंशन मिल गया लेकिन फैंस की टेंशन यही खत्म नहीं हुई। हाल ही में सेट पर एक ही दिन हुए एक के बाद एक तीन हादसों ने प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी। जी हां पहले रीम शेख, फिर राहुल वैद्य और फिर आखिर में सुदेश लहरी को लगी चोट के चलते शो पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
रीम शेख के चेहरे पर आए तेल के छींटे
सबसे पहले शो की कंटेस्टेंट रीम शेख के साथ भयानक हादसा हुआ जहां उनके खाना बनाते वक्त उनके चेहरे पर गर्म-गर्म तेल के छींटे पड़ गए, जिसके बाद रीम शेख जोर-जोर से चिल्लाते हुए नजर आईं। उसके बाद आनन-फानन में शो के क्रू मेंबर्स और बाकी कंटेस्टेंट्स ने रीम शेख को डॉक्टर्स के पास पहुंचाया। अब रीम शेख इस चोट से रिकवर हो रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी चोट को लेकर फैंस को अपडेट भी किया था कि वो धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।
राहुल वैद्य के चेहरे पर आईं आग की लपटें
रीम शेख के बाद शो में सिंगर राहुल वैद्य के साथ भी हादसा होते होते बचा। दरअसल राहुल भी अपने स्टेशन पर खड़े होकर खाना बना रहे थे कि तभी उनके चेहरे पर अचानक आग की ऊंची-ऊंची लपटें आ गईं। वो तो भला रहा कि राहुल जल्दी रिएक्ट करते हुए वहां से पीछे हट गए नहीं तो उनके साथ भी बड़ा हादसा हो सकता था।
सुदेश लहरी के पैर में लगी चोट
उम्र में सबसे बड़े कंटेस्टेंट और कॉमेडियन सुदेश लहरी के लिए भी दिन अच्छा नहीं था। उनके साथ भी सेम दिन ही बड़ा हादसा हो गया। दरअसल सुदेश लहरी को गलती से निया शर्मा से इतना तेज धक्का लग गया कि वो सीधा नीचे गिरे जिसकी वजह से उनके घुटने में चोट आ गई और खून बहने लगा। हालांकि इसके बाद वो कहते रहे कि वो ठीक हैं लेकिन फिर फाइनली उन्हें सेट से बाहर जाना पड़ा।
फैंस बोले- शो को लगी बुरी नजर
लगातार सेट पर हो रहीं इन घटनाओं के चलते अब शो के फैंस भी बहुत चिंता में हैं। एक यूजर ने शो के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- भारती दीदी आप सबसे पहले सभी की नजर उतारो। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि रीम का पूरा फेस जल गया है।
Laughter Chefs Accidents
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs में एक और हादसे ने कर दी सभी की आंखें नम, फूट-फूट कर रोईं Nia Sharma
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
27 mins agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 hr agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
2 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
3 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
4 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
4 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines