हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Laughter Chefs 2 में Udit Narayan का डुप्लीकेट कौन? Kiss के सवाल पर क्या बोले?

Laughter Chefs 2 Udit Narayan: कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में इस हफ्ते सेलिब्रिटीज बॉलीवुड स्टार्स के आइकॉनिक किरदार में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि सिंगर उदित नारायण का डुप्लीकेट बनकर कौन नजर आया?

विज्ञापन
Laughter Chefs 2 Udit Narayan. File Photo

Laughter Chefs 2 Udit Narayan: कलर्स का पॉपुलर कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में कुछ पुराने चेहरों की वापसी हुई है, जबकि कुछ नए स्टार्स भी अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन भारती सिंह के इस शो हर हफ्ते कुछ ना कुछ मजेदार देखने को मिलता है। इस बार सेलिब्रिटीज पर बॉलीवुड का रंग चढ़ता हुआ नजर आने वाला है। यानी कि बॉलीवुड स्टार्स के डुप्लीकेट ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आएंगे। सिंगर उदित नारायण का डुप्लीकेट भी नजर आया है। आइए जानते हैं कि कौन है वो…

लाफ्टर शेफ्स में दिखा बॉलीवुड का रंग

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में शो के सेलिब्रिटीज बॉलीवुड स्टार्स के आइकॉनिक किरदार के साथ नजर आ रहे हैं। कृष्णा अभिषेक जहां ‘अग्निपथ’ के कांचा चीना (संजय दत्त) के डुप्लीकेट बने नजर आए हैं। वहीं अभिषेक कुमार ‘मोहब्बतें’ के शाहरुख खान और समर्थ जुरैल ‘कोई मिल गया’ के ऋतिक रोशन और मन्नारा चोपड़ा ‘जब वी मेट’ की करीना कपूर के किरदार में दिखी हैं।

यह भी पढ़ें: Chhaava Advance Booking: रिलीज से पहले कितनी कमाई कर चुकी ‘छावा’? यहां देखें आंकड़े

उदित नारायण का डुप्लीकेट कौन?

शो के बाकी स्टार्स भी किसी ना किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के आइकॉनिक किरदार में नजर आ रहे हैं। जिस किरदार पर फैंस की नजरें थम गईं वह सिंगर उदित नारायण थे, जिनका गेटअप कॉमेडियन सुदेश लहरी ने लिया था। इस बार लॉफ्टर शेफ में सुदेश उदित नारायण के लुक में नजर आएंगे। इस बीच उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें पैपराजी उनसे ‘किस’ पर सवाल पूछ रहे हैं। इसके जवाब में सुदेश लहरी भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते दिखे हैं।

किस पर क्या बोले सुदेश लहरी?

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही सुदेश लहरी सिंगर उदित नारायण के लुक में पैपराजी के सामने आते हैं, तो सभी ‘किस-किस’ चिल्लाना शुरू कर देते हैं। इस पर कॉमेडियन कहते हैं, ‘आप लोग ही खराब करते हो हमको।’ इसके बाद वह कहते हैं, ‘हम लोग तो आप लोगों का मनोरंजन करते हैं, खुश करते हैं। आप छोटी-छोटी चीजों पर.. ‘किस’ के लिए आप ऐसा मत सोचो।’ सुदेश लहरी आगे कहते हैं, ‘हम तो चाहते हैं सभी को खुशी दें, आप लोग खुश रहें।’

उदित नारायण क्यों हुए थे ट्रोल?

गौरतलब है कि सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर एक फीमेल फैन के होंठ पर किस करते दिखे थे। इसके अलावा वह कुछ फीमेल फैंस के गाल पर भी किस करते हुए नजर आए थे। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो उदित नारायण को काफी ट्रोल किया जाने लगा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें