Chhaava Advance Booking: रिलीज से पहले कितनी कमाई कर चुकी 'छावा'? यहां देखें आंकड़े

Chhaava Advance Booking: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज से पहले ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। कलेक्शन देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

chhaava advance booking vicky kaushal rashmika mandanna movie pre ticket sale box office collection

Chhaava Advance Booking. File Photo

Chhaava Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को वैलेंटाइन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से दो दिन पहले मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। ‘छावा’ को लेकर फैंस में इतना जबरदस्त क्रेज है कि अभी से फिल्म के ताबड़तोड़ टिकट बिकने शुरू हो गए हैं। विक्की कौशल की फिल्म ने धुंआधार कमाई करनी शुरू कर दी है। आइए जानते हैं कि प्री टिकट सेल में ‘छावा’ ने अभी तक कितनी कमाई कर डाली है?

‘छावा’ की एडवांस बुकिंग

लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘छावा’ की एडवांस बुकिंग 8 फरवरी से शुरू हुई थी। इसके बाद से फिल्म प्री-सेल्स के साथ रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने BMS पर 200K से ज्यादा टिकटों को बेच दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘छावा’ ने देशभर में 2 लाख 15 हजार 62 टिकटों की एडवांस बुकिंग कर डाली है। इसमें हिंदी 2 डी के टिकट सबसे ज्यादा बिके हैं। यानी कि फिल्म ने 1 लाख 96 हजार 290 टिकटों की प्री सेल की है।

हिंदी आईएमएक्स 2 डी विक्की कौशल की ‘छावा’ ने 4 हजार 69 टिकटों की एडवांस बुकिंग की है, जबकि हिंदी 4डीएक्स में 879 टिकट और हिंदी आईसीई में 324 टिकटों की प्री सेल हुई है। कुल मिलाकर कहा जाए तो फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज से पहले ही 5.65 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ ‘छावा’ ने प्री टिकट सेल में 7.21 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

स्काई फोर्स को छोड़ दिया पीछे

दिलचस्प बात ये है कि ‘छावा’ की ये कमाई सिर्फ 3 दिन की है जबकि फिल्म के रिलीज होने में अभी दो दिन बाकी हैं। ऐसे में दो दिन बचे हैं, जिसमें ये फिल्म रिलीज से पहले अपनी झोली को नोटों से और ज्यादा भर सकती है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ (3.82 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है और एडवांस बुकिंग में 5 करोड़ से ज्यादा प्री सेल दर्ज किया है।

क्या है छावा की कहानी?

एडवांस बुकिंग में ‘छावा’ की जबरदस्त कमाई को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि ये फिल्म इस साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन सकती है। बता दें कि इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को दिखाया गया है। विक्की कौशल ने फिल्म में संभाजी का किरदार निभाया है, जबकि रश्मिका इसमें उनकी पत्नी येसूबाई के किरदार में हैं। वहीं अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ