Laughter Chefs Season 2 Premiere: बिग बॉस 18 के खत्म होते ही भारती सिंह अपना शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ लेकर लौट आई हैं। पहले सीजन की अपार सफलता के बाद नया सीजन आज रात से कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर दस्तक देने जा रहा है। इस सीजन में नए चेहरे शामिल हुए हैं, जो अपनी कुकिंग के साथ लाफ्टर का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे। हालांकि भारती सिंह के साथ कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह और सुदेश लहरी फिर से नजर आएंगे। शो पिछले काफी वक्त से चर्चा में बना हुआ था। आइए जानते हैं कि इस सीजन में कौन-कौन से नए चेहरे दिखाई देंगे?
कब और कहां शुरू होगा शो?
भारती सिंह का ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ का प्रीमियर आज रात से कलर्स टीवी पर होने जा रहा है। इस शो को हर शनिवार और रविवार रात 9.30 बजे टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। लाफ्टर शेफ 2 ‘बिग बॉस 18 वीकेंड का वार’ की जगह ले रहा है। ऐसे में जो दर्शक टीवी पर इसे नहीं देख सकते हैं, उनके लिए इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी टेलीकास्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Celebrity Masterchef: Archana Gautam से हुई बड़ी चूक, डिश देखते ही क्यों भड़के शेफ रणबीर?
कौन-कौन होंगे शो का हिस्सा?
‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ को भारती सिंह होस्ट करेंगी जबकि सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह जज होंगे। कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और कश्मीरा शाह को छोड़कर इस बार नए चेहरे शो का हिस्सा बनेंगे। नए चेहरों में अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, अब्दु रोजिक, एल्विश यादव, राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा शामिल हैं।
बिग बॉस 18 के फिनाले में किया था प्रमोट
बता दें कि बिग बॉस 18 के फिनाले में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार और एल्विश यादव अपने नए शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा मन्नारा चोपड़ा भी फिनाले का हिस्सा बनी थीं। बता दें कि ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ को टक्कर देने के लिए 27 जनवरी से ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ भी दस्तक दे रहा है। शो में टीवी स्टार्स कुकिंग का टैलेंट दिखाते नजर आएंगे। फराह खान, शेफ विकास खन्ना और रणवीर बरार शो के जज होंगे।
संबंधित खबरें
'मैं 20 की उम्र से टैक्स भर रही…', रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
26 mins agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान, पत्नी संग शेयर की वेडिंग फोटो
1 hr agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर
1 hr ago'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
2 hrs agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
3 hrs agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
13 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
17 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
19 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines