Celebrity Masterchef: Archana Gautam से हुई बड़ी चूक, डिश देखते ही क्यों भड़के शेफ रणबीर?

Celebrity Masterchef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना गौतम से एक बड़ी चूक हो गई है। इसके बाद जज रणवीर बरार ने उनकी क्लास लगाई है।

celebrity masterchef chef ranveer brar angry on archana gautam know why

Celebrity Masterchef. File Photo

Celebrity Masterchef: बिग बॉस 18 अब खत्म हो चुका है लेकिन दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तड़का देने के लिए नया कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जल्द दस्तक देने वाला है। शो 27 जनवरी से सोनी टीवी और सोनी लिव ऐप पर दस्तक देगा। इससे पहले शो से जुड़े प्रोमो सामने आने लगे हैं। इस बीच एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें शो के जज रणवीर बरार प्रतियोगी अर्चना गौतम पर भड़कते नजर आए हैं। खाना बनाते वक्त अर्चना से एक बड़ी चूक हो गई जिसके कारण उन्हें जज के निशाने पर आना पड़ा है।

अर्चना से हो गई बड़ी चूक

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सभी प्रतियोगियों को अंडे से जुड़ी एक डिश बनाने के लिए कहा जाता है। सभी प्रतियोगियों को टाइम लिमिट दिया जाता है, जिसके अंतर्गत उन्हें डिश बनाने में लगने वाले सभी सामान लाने होते हैं। इस दौरान अर्चना गौतम टमाटर लाना भूल जाती हैं। जब शेफ रणवीर बरार उनकी टेबल पर आते हैं, तब अर्चना कहती हैं कि वह टमाटर लाना भूल गईं।

क्यों भड़के शेफ रणवीर?

प्रोमो में आगे दिखाते हैं कि अर्चना गौतम शेफ रणवीर से मदद मांगती हैं लेकिन वह ये कहते हुए मना कर देते हैं कि ‘मेरी सलाह फैसले के समय आएगी।’ जब डिश को टेस्ट करने का समय आता है, तब रणवीर बरार उन्हें एक बड़ी चूक के लिए डांटते हैं। दरअसल, जब अर्चना अपनी डिश जज के सामने रखती हैं, तो खाने के दौरान उसमें एक लकड़ी की नुकीली डंडी निकलती है।

रणवीर बरार ये देखकर काफी नाराज हो जाते हैं और अर्चना गौतम को उनकी लापरवाही के लिए डांटते हैं। रणवीर कहते हैं कि उनकी ये गलती रेस्टोरेंट में किसी कस्टमर की जान को खतरे में डाल सकती है। ये सुनकर सभी प्रतियोगी दंग रह जाते हैं। वहीं रणवीर बरार सभी से कहते हैं कि ऐसी गलतियों को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

कौन होंगे शो के जज?

गौरतलब है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ 27 जनवरी से रात 8 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो में टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे अपनी कुकिंग का टैलेंट दिखाते हुए नजर आएंगे। शो को रणवीर बरार, फराह खान और विकास खन्ना जज करते दिखाई देंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ