कॉमेडियन भारती सिंह का कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। एक वक्त था जब फैंस पहले सीजन के सेलिब्रिटी को दूसरे सीजन में देखने की मांग कर रहे थे। अब लग रहा है कि फैंस की ये ख्वाहिशें एक-एक करते हुए पूरी हो रही हैं। पहले करण कुंद्रा की शो में वापसी हुई जो पहले सीजन का हिस्सा थे। बीते दिन खबर आई कि निया शर्मा, मन्नारा चोपड़ा की जगह लेने आ रही हैं। अब शो को लेकर लेटेस्ट एपिसोड आया है कि रीम समीर भी ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में वापसी कर सकती हैं। जाहिर है कि रीम पिछले सीजन में जन्नत जुबैर के साथ नजर आई थीं।
किसके साथ बनेगी जोड़ी?
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में लगातार ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। दर्शकों की मांग पर इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक निया शर्मा की शो में एंट्री हो रही है। वह मन्नारा चोपड़ा की जगह नजर आएंगी। निया शो में सुदेश लहरी के साथ कुकिंग करती हुई दिखाई देंगी। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि निया के अलावा रीम समीर भी ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में वापसी कर सकती हैं। हालांकि उनकी जोड़ी किसके साथ बनेगी ये अभी पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: प्यार’ में पड़कर भी कुंवारे हैं TV के 7 हैंडसम सितारे, एक को लाइफ पार्टनर की तलाश!
जन्नत जुबैर को देखना चाहते हैं फैंस
उधर, ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में रीम समीर के वापसी की खबर ने फैंस को खुश कर दिया है। वहीं कुछ फैंस चाहते हैं कि जन्नत जुबैर भी इस शो में वापसी करें। जाहिर है कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ के पहले सीजन में रीम शेख के साथ जन्नत जुबैर की जोड़ी बनी थी। अगर दोनों एक्ट्रेस इस सीजन में नजर आती हैं तो ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
मन्नारा चोपड़ा ने छोड़ा शो
बता दें कि मन्नारा चोपड़ा ने अचानक ही ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ छोड़ दिया है। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके लिए शो छोड़ना आसान नहीं था। उनके पिछले कमिटमेंट्स हैं, जिसकी वजह से उन्हें शो को अलविदा कहना पड़ रहा है। बता दें कि मन्नारा की जोड़ी सुदेश लहरी के साथ बनी थी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines