
'प्यार' में पड़कर भी कुंवारे हैं TV के 7 हैंडसम सितारे, एक को लाइफ पार्टनर की तलाश!
टीवी की दुनिया में ऐसे कई मेल एक्टर्स हैं, जो करीब 40 की उम्र तक पहुंचने के बावजूद कुंवारे हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे…
Edited By Jyoti Singh

Edited By Jyoti Singh
टीवी इंडस्ट्री में कई मोस्ट हैंडसम एक्टर हैं, जो अपनी पर्सनैलिटी और लुक्स को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। इन एक्टर्स पर फीमेल फैंस भी अपना बेशुमार प्यार लुटाती हैं। हालांकि 35 और 40 की उम्र में ये एक्टर्स आज भी अकेले ही जिंदगी गुजार रहे हैं। इन एक्टर्स के अफेयर की कई बार चर्चा हुई लेकिन किसी का ब्रेकअप हो गया तो कोई रिलेशनशिप में होने के बावजूद भी शादी से दूरी बनाकर बैठा है। हम जिन एक्टर्स की यहां बात कर रहे हैं उनमें सबसे पहले करण वाही का नाम आता है।
कुछ दिन पहले करण वाही कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनके पेरेंट्स उनके लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। करण भी जीवनसाथी की तलाश में हैं और 2025 में शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। करण वाही के अलावा इस लिस्ट में कुशाल टंडन और करण कुंद्रा भी हैं। करण कई साल से एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं लेकिन शादी के मामले में उन्होंने फैंस को कोई अपडेट नहीं दिया है। वहीं कुशाल टंडन एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ कथित तौर पर डेट कर रहे हैं। देखें वीडियो..
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: