Latest B.O Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों आमिर खान (Aamir Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्में ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) और ‘रक्षाबंधन’ (Rakshabandhan) 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इन दोनों ही फिल्मों से स्टार्स समेत मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, दर्शकों ने मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है और दोनों ही मूवीज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराश करने वाला है। आइए जानते हैं कि इन दोनों स्टार्स में से किसकी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस (Laal Singh Chaddha Box Office Collection) कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने रिलीज के 5वें दिन यानी सोमवार को 7.87 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म ने रविवार को 10 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं, इसके अबतक की ओवरऑल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अबतक 45.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Rakshabandhan Latest Box Office Collection) की बात करें तो इस मूवी ने 5वें दिन यानी सोमवार को 6.31 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह फिल्म के अबतक का ओवरऑल कलेक्शन 34.47 करोड़ रुपए रहा है। इस तरह आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के आगे अक्षय की मूवी ‘रक्षाबंधन’ टाय-टाय फिस्स होती नजर आई है।
और पढ़िए – Athiya Shetty के बोल्ड लुक पर दिल हार बैठे केएल राहुल, किया ये कमेंट
बता दें कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। लाल सिंह चड्ढा’ का बजट 180 करोड़ रुपये के आस-पास आंका गया है। साथ ही ये 3550 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं, ‘रक्षा बंधन’ का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है और यह 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। दोनों ही फैमिली ड्रामा फिल्में हैं, जिन्हें आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
9 mins agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
3 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
5 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
6 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
8 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines