Latest B.O Collection: 'लाल सिंह चड्ढा' के आगे टांय-टांय फिस्स हुई 'रक्षाबंधन', 5वें दिन की कमाई में इतना फर्क

Latest BO Collection, Aamir Khan, Laal Singh Chaddha, Akshay Kumar, Rakshabandhan, Laal Singh Chaddha Box Office Collection, Bollywood, Entertainment, Bollywood News In Hindi,

Latest B.O Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो बड़े सितारों आमिर खान (Aamir Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्में ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) और ‘रक्षाबंधन’ (Rakshabandhan) 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इन दोनों ही फिल्मों से स्टार्स समेत मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, दर्शकों ने मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है और दोनों ही मूवीज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराश करने वाला है। आइए जानते हैं कि इन दोनों स्टार्स में से किसकी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस (Laal Singh Chaddha Box Office Collection) कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने रिलीज के 5वें दिन यानी सोमवार को 7.87 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म ने रविवार को 10 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं, इसके अबतक की ओवरऑल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अबतक 45.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन

वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Rakshabandhan Latest Box Office Collection) की बात करें तो इस मूवी ने 5वें दिन यानी सोमवार को 6.31 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह फिल्म के अबतक का ओवरऑल कलेक्शन 34.47 करोड़ रुपए रहा है। इस तरह आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के आगे अक्षय की मूवी ‘रक्षाबंधन’ टाय-टाय फिस्स होती नजर आई है।

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को अद्वैत चंदन ने डायरेक्‍ट किया है। लाल सिंह चड्ढा’ का बजट 180 करोड़ रुपये के आस-पास आंका गया है। साथ ही ये 3550 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। वहीं, ‘रक्षा बंधन’ का बजट करीब 80 करोड़ रुपये है और यह 2500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है। दोनों ही फैमिली ड्रामा फिल्में हैं, जिन्हें आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ