बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस लारा दत्ता और उनकी फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लारा के पिता विंग कमांडर एलके दत्ता का निधन हो गया है। पिता के निधन से लारा बेहद दुखी है। एक बेटी अपने पिता के बहुत करीब होती है। उनके निधन की खबर किसी को भी परेशान कर सकती है। विंग कमांडर एलके दत्ता का निधन कैसे हुआ है इसको लेकर अभी कुछ जानकारी सामने नहीं आई है।
पिता के बेहद करीब थीं लारा
लारा और उनके पिता का रिश्ता बहुत ही करीब था। अपने पिता के बारे में बात करते हुए लारा ने एक बार एक यूट्यूब शो टेलिस लाइक इट इज के एक एपिसोड में कहा था कि मेरे पापा जब बहुत छोटे थे, तो वो भारतीय वायु सेना में शामिल हो गए थे। पापा, एनडीए में थे और फिर वायु सेना के पायलट बन गए। लारा ने कहा था कि मेरे पापा ने पूरी लाइफ हेलीकॉप्टर उड़ाया है।
zoomtv ने शेयर किया वीडियो
लारा के पिता को आया था दिल का दौरा
हालांकि, इसके बाद जब पापा 41 साल के हुए तो उन्हें पहला दिल का दौरा पड़ा। इस दौरे के बाद से उन्हें जीवन भर के लिए उड़ान भरने से मना कर दिया गया। वो हमेशा से सिर्फ उड़ान भरना जानते थे। लारा ने बताया कि सच कहूं तो वो किसी विश्वविद्यालय या कॉलेज में नहीं गए थे और यही वजह थी कि उनके पास कोई शैक्षणिक योग्यता नहीं थी।
सभी कर रहे दुआ
लारा ने बताया कि वो एक ऐसे इंसान थे जिन्होंने 65, 69 और 71 में अपने देश के लिए तीन युद्ध लड़े थे। लारा अपने पिता के बहुत करीब थी। अब उनके निधन से लारा के सिर से उनके पिता का साया उठ गया है। हालांकि, अभी परिवार ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया है, लेकिन सभी विंग कमांडर एलके दत्ता की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Miss World बनते ही किस डायरेक्टर-एक्टर संग काम करना चाहती हैं Nandini Gupta, क्या बोलीं हसीना?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines