भारत के स्टार क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली हमेशा ही लाइमलाइट चुराने में कामयाब रहते हैं। फैंस को भी विराट से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों विराट एक अलग ही मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से अवनीत कौर के फैनपेज को लाइक किया गया। बस फिर क्या था? इंटरनेट पर हंगामा मच गया और हर तरफ चर्चा होने लगी कि विराट कोहली ने अवनीत के फैनपेज को लाइक किया है। मामला इतना बढ़ा गया कि विराट को इस पर सफाई तक देनी पड़ी। वहीं, अब इस पर यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी भी तमतमाए नजर आए। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
लक्ष्य चौधरी का फूटा गुस्सा
दरअसल, लक्ष्य चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस वीडियो पोस्ट में लक्ष्य ने कहा कि आप बाहर के सेलिब्रेटीज को देख लीजिए, कोई कुछ भी कर लें, किसी को कोई मतलब नहीं, लेकिन विराट भाई ने यूं ही एक रील लाइक कर दी, तो उन्हें स्टेटमेंट तक देना पड़ गया। रील इसीलिए बन रही हैं कि लोग उन्हें लाइक करें।
क्या बोले लक्ष्य?
लक्ष्य ने आगे कहा कि विराट भाई को उस चीज की सफाई देनी पड़ गई, जो दुनिया का हर लड़का कर रहा है। कौन है जो लड़कियों की रील नहीं करता है या उन पर कमेंट नहीं करता है। कुल मिलाकर लक्ष्य यही कह रहे हैं कि विराट कोहली ने ऐसा तो कुछ नहीं किया था, जिसके लिए उन्हें सफाई देनी पड़े, लेकिन फिर भी उन्हें स्टेटमेंट जारी करना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा हुई कि विराट कोहली ने अवनीत कौर के फैनपेज को लाइक कर दिया है। इस बात को इतना खींचा गया और चर्चा हुई कि विराट कोहली ने इस पर सफाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। विराट ने कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं किया है बल्कि इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम या किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ होगा।
यह भी पढ़ें- ‘वहाज अली, फवाद खान, मावरा होकेन…’, भारत ने बैन किए इन पाक स्टार्स के इंस्टा अकाउंट, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
3 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
13 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
13 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
16 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines