'वहाज अली, फवाद खान, मावरा होकेन...', भारत ने बैन किए इन पाक स्टार्स के इंस्टा अकाउंट, देखें लिस्ट

भारत ने पाकिस्तान के तमाम स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को इंडिया में बैन कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार कर यही बातें हो रही हैं कि इंडिया में किन-किन पाक स्टार्स के इंस्टा को बैन किया गया है?

Pakistani Celebs Banned

Pakistani Celebs Banned

पहलगाम हमले के बाद भारत बेहद सख्त हुआ और हिंदुस्तान ने एक-एक करके पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले कर डाले। इस बीच इंडिया में कुछ पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी बैन कर दिया गया। हालांकि, इसके बाद फवाद खान, आतिफ असलम, मावरा होकेन जैसे कुछ पाक स्टार्स थे, जिनके इंस्टा अकाउंट इंडिया में बैन नहीं हुए थे, लेकिन अब भारत ने तमाम पाक स्टार्स को बैन कर दिया है। आइए जानते हैं कि हिंदुस्तान ने अब-तक किसे-किसे इंडिया में बैन कर दिया है।

पाक स्टार्स की पूरी लिस्ट, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट में बैन

  • हानिया आमिर
  • माहिरा खान
  • आतिफ असलम
  • फवाद खान
  • अली जफर
  • युमना जैदी
  • वहाज अली
  • फरहान सईद
  • सनम सईद
  • बिलाल अब्बास खान
  • इकरा अजीज
  • इमरान अब्बास
  • सजल अली
  • मावरा होकेन
  • राहत फतेह अली खान
  • अली सेठी
  • ऐजाज असलम
Yumna zaidi

Yumna zaidi

  • Fawad Khan

    Fawad Khan

    Hania Amir

    Hania Amir

  • Wahaj Ali

    Wahaj Ali

    क्यों बैन किए पाक स्टार्स के अकाउंट?

    दरअसल, भारत सरकार ने पहलगाम हमले के बाद ये फैसला किया है। जी हां, इस आतंकी हमले के बाद ही हिंदुस्तान में पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को बैन किया गया है। भारत ने पहले कुछ ही स्टार्स के अकाउंट्स को बैन किया था, लेकिन अब पाक के ज्यादातर पॉपुलर स्टार्स के अकाउंट को इंडिया में बैन कर दिया गया है। भारत-पाक के बीच बढ़ रहे तनाव की वजह से इसका असर कलाकारों पर भी पड़ रहा है।

    यूट्यूब और पाक ड्रामा भी बैन

    इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के कई यूट्यूब चैनल्स और पाक ड्रामा को भी इंडिया में बैन कर दिया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और पाक ने भी पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन एफएम स्टेशनों पर भारतीय गानों पर रोक लगा दी है। एक के बाद एक चीजों पर बैन लग रहा है और दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। हालांकि, देखने वाली बात ये होगी कि अब ये मामला कैसे शांत होता है?

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Nancy Tomar

    Nancy Tomar

    नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
    ... और पढ़ें
    होम पेज पर वापस जाएँ