Laapataa Ladies Scene Copy Claim: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की पत्नी किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज‘ (Laapataa Ladies) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है। कम बजट, छोटी स्टारकास्ट और सिंपल गांव की कहानी के साथ कैसे एक फिल्म दर्शकों का दिल जीत सकती हैं, ये ‘लापता लेडीज’ में बखूबी दिखाया गया है। जब से फिल्म रिलीज हुई है, सोशल मीडिया पर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच ‘लापता लेडीज’ को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। फिल्म पर कुछ सीन को कॉपी करने का आरोप लगा है।
क्या है लापता लेडीज की कहानी?
सबसे पहले बात करते हैं किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ की कहानी की जो ट्रेन में दुल्हन की अदला-बदली की कहानी को दिखाता है। महिलाओं को उनके वास्तविक अधिकार के बारे में बताना और पढ़ने की आजादी देना ये सब बखूबी इस फिल्म में देखने को मिला है। फिल्म का हर सीन दर्शकों के दिल में उतर चुका है और लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच फिल्म निर्माता अनंत महादेवन ने ‘लापता लेडीज’ को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें: फिल्में हिट कराने का फॉर्मूला है ट्रेलर, पर क्या आपको पता है कब हुई इसकी शुरुआत?
फिल्म निर्माता अनंत महादेवन का दावा
बता दें कि फिल्म निर्माता अनंत महादेवन ने किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को लेकर दावा किया है कि इस फिल्म के कुछ सीन उनकी फिल्म ‘घूंघट के पट खोल’ से चुराए गए हैं। अनंत महादेवन की ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘किरण राव ने अपनी फिल्म में कुछ सीन फिल्माए हैं जो उनकी फिल्म घूंघट के पट खोल से लिए गए हैं।’
अनंत महादेवन ने कहा कि, ‘मैंने लापता लेडीज देखी है। इसकी कहानी बिल्कुल वैसी ही है, जैसी मेरी फिल्म में थी। मेरी फिल्म में शहर का एक लड़का शादी करने गांव जाता है लेकिन स्टेशन पर दुल्हन की अदला-बदली हो जाती है। वह अपनी दुल्हन को स्टेशन पर इंतजार करने के लिए कहता है और पूछताछ केंद्र पर जाता है लेकिन जब वापस लौटता है तो दूसरी दुल्हन के साथ जुड़ जाता है।’
यूट्यूब से गायब हो चुकी है फिल्म
उन्होंने आगे बताया कि उनकी फिल्म ‘घूंघट के पट खोल’ यूट्यूब पर मौजूद थी लेकिन अब पता नहीं कैसे वहां से रिमूव हो चुकी है। अनंत महादेवन ने कहा कि मैंने देखा है कि मेरी फिल्म यूट्यूब पर मौजूद नहीं है। बता दें कि अनंत महादेवन आमिर खान के को-एक्टर रह चुके हैं। दोनों मन, इश्क जैसी कई कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
5 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
7 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines