---विज्ञापन---

फिल्में हिट कराने का फॉर्मूला है ट्रेलर, पर क्या आपको पता है कब हुई इसकी शुरुआत?

Bollywood First Hindi Trailer: आजकल फिल्में रिलीज करने से पहले मेकर्स उसका ट्रेलर रिलीज करते हैं। ट्रेलर से पूरी फिल्म की कहानी का कुछ परसेंट हिंट मिल जाता है। साथ ही ट्रेलर देखकर काफी हद तक अंदाजा लग जाता है कि फिल्म हिट होगी या नहीं। क्या आपने कभी सोचा है कि पहली बार किस फिल्म का ट्रेलर आया था?

---खबर नीचे जारी है---

Bollywood First Hindi Trailer: आजकल फिल्में बाद में आती हैं और ट्रेलर पहले आ जाता है। ऐसा कह सकते हैं कि फिल्मों को हिट कराने का फॉर्मूला ही ट्रेलर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेलर को देखने के बाद काफी हद तक पता चल जाता है कि आने वाली फिल्म हिट होगी या फिर फ्लॉप? खैर आजकल तो टीजर का जमाना भी आ गया है। किसी भी फिल्म की पहले छोटी सी झलक आती है और फिर 3 मिनट में सिमटा हुआ ट्रेलर आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्मों में आने वाले इस ट्रेलर की शुरुआत कैसे और कब हुई?

फिल्म का गाना था काफी स्पेशल

साल 1981 में एक फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम था ‘नसीब’। इस फिल्म का एक गाना था जो काफी पॉपुलर हुआ। इस गाने की खासियत थी कि इसमें कई सारे सुपरस्टार्स ने एक साथ काम किया था। बिल्कुल वैसे ही जैसे ‘ओम शांति ओम’ का टाइटल ट्रैक। बता दें कि इस गाने का नाम था, ‘जॉन, जॉनी-जनार्दन… तारा रम पम पम’। अमिताभ बच्चन के इस इस गाने में प्रेम चोपड़ा से लेकर राकेश रोशन, रंजीता, शक्ति कपूर समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे।

---खबर नीचे जारी है---

40 साल बाद अमिताभ बच्चन ने खोला 'नसीब' के जुड़ा बड़ा राज, इस बात से भी  पर्दा उठाकर सभी को किया हैरान | after 40 years amitabh bachchan revealed  big secret of

यह भी पढ़ें: Anupamaa के 7 ट्रैक, जिन्हें हजम नहीं कर पा रहे फैंस, मेकर्स पर उठे सवाल!

---खबर नीचे जारी है---

पहली बार रिलीज हुआ था ट्रेलर

आप सोच रहे होंगे कि हम फिल्म ‘नसीब’ के गाने की बात क्यों कर रहे हैं? दरअसल, उस समय का ये गाना जितना स्पेशल था, ठीक उसी तरह इस फिल्म से पहली बार ट्रेलर की शुरुआत हुई थी। जी हां, अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को मनमोहन देसाई ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने ही इस फिल्म में पहली बार ट्रेलर की शुरुआत की थी।

John Jani Janardhan - Naseeb (1981) 1080p

---खबर नीचे जारी है---

दूरदर्शन पर रिलीज हुआ था ट्रेलर

IMDB की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का पहली बार ट्रेलर रिलीज किया गया था। वहीं ट्रेलर को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। आपको बता दें कि साल 1981 में रिलीज हुई ये फिल्म काफी बड़ी हिट हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा ऋषि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, प्राण, अमजद खान, कादर खान, हेमा मालिनी और रीना रॉय भी मौजूद थीं। फिल्म की कहानी कादर खान ने लिखी थी, जिसका जिसे बाद में तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जा चुका है।

Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 10, 2024 05:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola