Vikas Sethi Passed Away: पॉपुलर एक्टर विकास सेठी का निधन हो गया है। आज ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) फेम एक्टर ने 48 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। अब इस खबर के बाहर आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोहराम मच गया है। जिसे देखो वो विकास के निधन की खबर सुनकर शॉक्ड है। हर कोई इस वक्त इसी सदमे में है कि विकास इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वहीं, अब उनके एक करीबी दोस्त ने उनकी मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
कबीर सदानंद ने रिवील किया कैसे हुआ विकास का निधन?
अब जाने-माने एक्टर और विकास सेठी के बेहद अजीज दोस्त कबीर सदानंद (Kabir Sadanand) ने इस बारे में बात करते हुए रिवील किया कि ये बुरा हादसा आज सुबह नासिक में हुआ है। उन्होंने बताया कि विकास जल्दी निकलने के लिए जल्दी ही सो गए थे, लेकिन फिर वो कभी उठे ही नहीं। दरअसल, एक्टर को सोते हुए ही कार्डियक अरेस्ट आ गया था। आज- कल कार्डियक अरेस्ट के मामले काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की जान भी नींद में कार्डियक अरेस्ट आने से हुई थी। वहीं, अब विकास सेठी के साथ भी ठीक वैसा ही हुआ है।
वायरल हुआ एक्टर का आखिरी पोस्ट
अब एक्टर के निधन की खबर आते ही फैंस इमोशनल हो गए और उनके सोशल मीडिया पर जाकर उनके आखिरी पोस्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे हैं। ऐसे में अब विकास का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। अगर आप एक्टर का आखिरी पोस्ट देखेंगे तो आप भी भावुक हो जाएंगे। बता दें, आखिरी पोस्ट विकास सेठी ने 17 हफ्तों पहले यानी 12 मई 2024 को शेयर किया था। इसके बाद से उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। वो सोशल मीडिया पर काफी समय से एक्टिव नजर नहीं आ रहे थे।
यह भी पढ़ें: क्या Sara ने Salman Khan को किया नजरअंदाज? अंबानी गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन का वीडियो देख उठे सवाल
मां के नाम लिखा था आखिरी पोस्ट
इस पोस्ट में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और एक्टर अपनी मां के साथ नजर आ रहे थे। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो अपनी मां से राखी बंधवा रहे हों। इस फोटो के बैकग्राउंड में इमोशनल म्यूजिक चल रहा है, ‘तेरे होते हुए किस का है डर।’ साथ ही विकास ने कैप्शन में लिखा था, ‘हैप्पी मदर्स डे.. मॉम लव यू।’ वहीं, अब विकास अपनी मां को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। जवान बेटे को खोने का गम वो मां हमेशा सहती रहेगी। साथ ही एक्टर की पत्नी और अपनी जुड़वां बेटियों को भी यही दर्द बर्दाश्त करना होगा। दूरी तरफ अब इस पोस्ट पर एक्टर के फैंस और उनके जानने वाले उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 mins agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
1 hr agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
1 hr agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
14 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 days agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines