Vikas Sethi ने एयर होस्टेस से रचाई थी शादी, रियलिटी शो से हुए पॉपुलर, फिर जुदा की राहें

Vikas Sethi Divorce With First Wife Amita: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) फेम विकास सेठी का निधन हो गया है। एक्टर के निधन से सब बेहद दुखी हैं। इस बीच आइए उनके परिवार और निजी जिंदगी के बारे में जानते हैं।

Vikas Sethi

Vikas Sethi

Vikas Sethi Divorce With First Wife Amita: टीवी इंडस्ट्री से बीते दिन बेहद दुखद खबर सामने आई, जिसने न सिर्फ दर्शकों का, बल्कि हर किसी का दिल तोड़ दिया। टेलीविजन के मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर विकास सेठी अब हमारे बीच नहीं रहे। जैसे ही एक्टर के निधन की खबर आई, हर कोई हैरान रह गया। पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। विकास के जाने के बाद सभी उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। साथ ही लोग एक्टर के पहली पत्नी से तलाक की वजह भी जानना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि आखिर विकास का पहली वाइफ से तलाक क्यों हुआ था?

विज्ञापन

पहली वाइफ से इस वजह से अलग हुए थे विकास

गौरतलब है कि विकास सेठी टीवी की दुनिया का एक पॉपुलर नाम थे। इसलिए जाहिर है कि एक्टर का फैनबेस भी खूब बड़ा होगा। विकास सेठी ने पहली शादी अमिता से की थी, जो एक केबिन क्रू थीं। फैंस को भी यह जोड़ी बहुत पसंद आती थी। दोनों ने एक साथ नच बलिए में भी हिस्सा लिया था, लेकिन दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं रहीं और जल्दी ही दोनों का रिश्ता टूट गया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Sethi (@vikass.sethi)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Sethi (@vikass.sethi)

विज्ञापन

तलाक पर ज्यादा कुछ सामने नहीं आया

बता दें कि इस जोड़े ने अपने तलाक के बारे में ज्यादा बात नहीं की थी। हालांकि तलाक के कुछ दिन बाद ही विकास अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे। अपने एक कॉमन फ्रेंड के जरिए वे साल 2017 में जान्हवी से मिले थे, जो अब उनकी दूसरी वाइफ हैं।

विकास के परिवार में कौन-कौन?

विकास सेठी के परिवार की बात करें तो विकास अपने पीछे पत्नी जान्हवी और जुड़वां बेटों को छोड़ गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 सितंबर को विकास का निधन हो गया था। नींद में ही दिल का दौरा पड़ने से एक्टर ने दुनिया को छोड़ दिया। विकास 48 साल के थे और लोगों के दिल के बेहद करीब भी थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ