साउथ की दो हसीनाएं... मराठी गाना और धमाकेदार डांस, बहन संग इस एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

South Actress Video Viral With Sister: सोशल मीडिया पर साउथ की दो हसीनाओं का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आइए जानते हैं कि किसका है ये वीडियो?

sai pallavi

sai pallavi

South Actress Video Viral With Sister: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कुछ ना कुछ अक्सर वायरल होता ही रहता है। इस वक्त इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो साउथ की दो हसीनाओं का है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी जमकर इस पर प्यार लुटा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये दोनों हसीनाएं और वीडियो में ऐसा क्या है?

विज्ञापन

साई का वीडियो वायरल

दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो किसी और का नहीं बल्कि साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस साई पल्लवी का है, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बहन पूजा कानन संग धमाकेदार डांस कर रही हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि साई और पूजा मराठी गाने पर डांस कर रहे हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो पर यूजर्स का भी जमकर रिएक्शन आ रहा है।

विज्ञापन

यूजर्स ने किया रिएक्ट

एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा कि अप्सरा डांसिंग ऑन अप्सरा सॉन्ग। दूसरे यूजर ने लिखा कि सुपर डांस। तीसरे यूजर ने लिखा कि इनका डांस, डांसिंग का असली मतलब बता रहा है। चौथे यूजर ने लिखा कि ये मुझे बहुत पसंद आया, सच में इतना कमाल का डांस है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि साई और उनकी बहन दोनों ही बहुत बढ़िया डांस कर रही हैं। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sai Pallavi (@saipallavi_mh)

विज्ञापन

कब का है वीडियो?

इसके साथ ही कुछ लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर ये वीडियो कब का है? तो यहां आपको बता देते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो उनकी बहन की शादी का है, जिसमें वह दोनों बहनें डांस करते हुए नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि साई पल्लवी इन दिनों नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं।

रामायण में नजर आने वाली हैं साई

बता दें कि इस फिल्म में साई सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर भी साई के फोटोज और वीडियो खूब वायरल होते हैं। हालांकि अब फैंस को एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ