Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Star Cast Fees: एकता कपूर का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अपने दूसरे सीजन के साथ टीवी पर लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शो का प्रोमो वीडियो पहले ही जारी किया जा चुका है। स्मृति ईरानी का कमबैक उनके फैंस के लिए जबरदस्त सरप्राइज है। उनके अलावा पहले सीजन के कई चेहरे हैं, जिन्हें दोबारा से दूसरे सीजन में देखने का मौका मिलेगा। 29 जुलाई से ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ रात 10.30 बजे टीवी पर दस्तक देगा। जियो हॉटस्टार पर भी शो के एपिसोड स्ट्रीम किए जाएंगे। आइए जानते हैं नए सीजन में सबसे महंगा एक्टर कौन है और किसने मेकर्स की कितनी जेब खाली करवाई है?
Amar Upadhyay
टेली मसाला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अमर उपाध्याय एक बार फिर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मिहीर विरानी बनकर लौट रहे हैं। शो के लिए उन्होंने कथित तौर पर 1.5 लाख रुपये फीस चार्ज की है।
Hiten Tejwani
एक्टर हितेन तेजवानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में करण विरानी के किरदार में नजर आएंगे। शो के लिए उन्हें मेकर्स की ओर से कथित तौर पर 1 से 1.5 लाख रुपये के बीच फीस दी जा रही है।
Gauri Pradhan
हितेन तेजवानी की पत्नी गौरी प्रधान ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में भी उनकी पत्नी का किरदार प्ले किया था। अब दोबारा ये जोड़ी शो में नजर आने वाली है। गौरी को इसके लिए कथित ताैर पर 80 से 1.5 लाख रुपये फीस दी गई है।
यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में दिखेगा ‘तुलसी’ का अपडेट वर्जन, Ekta Kapoor ने दिया अपडेट
Shakti Anand
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में हेमंत विरानी के किरदार से पॉपुलर हुए एक्टर शक्ति आनंद भी दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। शो के लिए उन्हें मेकर्स की तरफ से कथित तौर पर 80 से 1.5 लाख रुपये फीस दी जा रही है।
Kamalika Guha Thakurta
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में गायत्री जमनादास विरानी के किरदार में नजर आईं एक्ट्रेस कमलिका गुहा ठाकुरता को कथित तौर पर 50 से 1 लाख रुपये के बीच फीस दी जा रही है।
Ketki Dave
एक्ट्रेस केतकी दवे ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में दक्षा विरानी का किरदार निभाया था। अब फिर से वह शाे के दूसरे सीजन में वापसी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर मेकर्स ने 50 से 1 लाख रुपये के बीच फीस ली है।
Smriti Irani
तुलसी विरानी के किरदार में पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस और भारत की एक्स रक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में सबसे महंगी एक्ट्रेस बनकर कमबैक कर रही हैं। उन्हें कथित तौर पर 14 लाख रुपये की फीस दी जा रही है।
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
32 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
59 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines