Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में दिखेगा 'तुलसी' का अपडेट वर्जन, Ekta Kapoor ने दिया अपडेट

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी का टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बीच एकता कपूर ने तुलसी विरानी के अपडेटेड वर्जन पर अपडेट दिया है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी विरानी का अपडेट वर्जन होगा। Photo Credit- Instagram

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन लाैट रहा है। इस शो के जरिए एक बार फिर स्मृति ईरानी वापसी कर रही हैं। जाहिर है कि 2000 से 2008 तक चलने वाले इस टीवी शो ने दर्शकाें के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। उन्हीं पुरानी यादों को ताजा करने के लिए फैंस भी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच एकता कपूर ने अपडेट देते हुए बताया है कि दूसरे सीजन में ऐसा क्या खास होगा जो दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ेगी?

एकता कपूर ने सीजन पर दिया अपडेट

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में एकता कपूर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ पर बात की और बताया कि दूसरे सीजन में तुलसी विरानी का अपडेटेड वर्जन देखने को मिलेगा। वह उन मुद्दों के बारे में आवाज उठाएंगी जिनके बारे में बात होना जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘हम इस पावरफुल कैरेक्टर को फिर से यूज करना चाहते थे, जिसने इंडिया के बड़े हिस्से में अपना दबदबा बनाया है। जिससे देश उसे एक नए और अपडेटेड वर्जन के रूप में देख सके। साथ ही जरूरी मुद्दों पर बात कर सके।’

पुरानी यादों को ताजा करना है मकसद

एकता कपूर ने कहा, ‘हम कहानी के जरिए वही काम कर रहे हैं, जो हम करना चाहते थे जिससे प्रभाव बन सके, अवेयरनेस हो और लोगों की सोच बदले। हम शो के कुछ छोटे एपिसोड बनाना चाहते थे, जिससे हम उन पुरानी यादों को फिर से जिंदा कर सकें और सबसे जरूरी बात ये है कि हम टीवी को कुछ वापस दे सकें। एक ऐसा जरिया जिसने में बहुत कुछ दिया है।’

कब से शुरू हो रहा केएसबीकेबीटी 2

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो का प्रीमियर 29 जुलाई से होगा। शो का प्रोमो वीडियो पहले ही सामने आ चुका है जिसमें तुलसी विरानी के रूप में स्मृति ईरानी दिखाई दी थीं। शो के अन्य फेमस किरदारों को कौन निभाएगा इसके बारे में अभी कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ