हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sara Tendulkar को डेट कर रहे एक्टर Siddhant Chaturvedi? डेटिंग रूमर्स ने पकड़ा जोर

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट करने की अफवाहें इन दिनों जोरों पर हैं। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Siddhant Chaturvedi is Dating Sara Tendulkar

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ‘गली बॉय’ से पॉपुलेरिटी हासिल करने के बाद जहां एक ओर सिद्धांत बैक टू बैक फिल्मों में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके अफेयर्स की खबरें भी आए दिन इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अब ताजा चर्चा ये है कि सिद्धांत का दिल क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर पर आ गया है।

पहले प्यार में झेली हार

एक पुराने इंटरव्यू में सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने पहले प्यार को लेकर खुलासा किया था कि जब वो 18-19 साल के थे, तब चार साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन उस वक्त उनका फोकस करियर पर था और वो एक्टिंग के साथ-साथ सीए भी करना चाहते थे। ऐसे में उन्हें अपने प्यार को अलविदा कहना पड़ा। उन्होंने कहा था कि वो शादी या लंबी कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं थे और ये फैसला उनके लिए काफी मुश्किल भरा था।

अब सारा तेंदुलकर से बढ़ रही है नजदीकियां?

इंटरनेट पर वायरल हो रही फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है और उनकी बॉन्डिंग काफी गहरी होती जा रही है। सूत्रों का ये भी कहना है कि अभी रिश्ता शुरुआती दौर में है, इसलिए दोनों इसे प्राइवेट रखना चाहते हैं।

सारा तेंदुलकर का नाम शुभमन गिल से भी जुड़ा 

आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर का नाम इससे पहले युवा क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा गया था। दोनों की सोशल मीडिया एक्टिविटीज ने इस अफवाह को हवा दी थी। हालांकि उस रिश्ते की कोई पुष्टि नहीं हुई थी और समय के साथ वो चर्चा भी थम गई।

वर्कफ्रंट पर भी फुल फॉर्म में हैं सिद्धांत

सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘धड़क 2’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे। ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है और फैंस इस नई जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं।

क्या कहता है सोशल मीडिया?

सोशल मीडिया पर जहां सिद्धांत और सारा की डेटिंग की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं, वहीं फैन्स भी इस नई जोड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये सिर्फ एक अफवाह है, जबकि कुछ मानते हैं कि बॉलीवुड में अब एक और पावर कपल बनने की तैयारी है। अब देखना होगा कि ये दोस्ती वाकई प्यार में बदलेगी या फिर ये सिर्फ कुछ समय की गॉसिप बनकर रह जाएगी।

यह भी पढ़ें: Sonu Nigam ने FIR होने के बाद दी सफाई, वीडियो जारी करते हुए पूरे विवाद पर की बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें