---विज्ञापन---

Sonu Nigam ने FIR होने के बाद दी सफाई, वीडियो जारी करते हुए पूरे विवाद पर की बात

बॉलीवुड के सिंगर सोनू निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कन्नड़ गाने की रिक्वेस्ट करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अब सोनू ने एक वीडियो जारी करते हुए पूरे मामले पर सफाई दी है।

---खबर नीचे जारी है---

हाल ही में बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम के दौरान फेमस गायक सोनू निगम एक विवाद में फंस गए। इस कार्यक्रम में एक दर्शक द्वारा कन्नड़ गीत गाने की मांग पर सोनू निगम की प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया और स्थानीय समुदायों में तीखी बहस छेड़ दी है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं। 

कन्नड़ गाने की मांग कर रहे थे

संगीत कार्यक्रम के दौरान जब सोनू निगम अपने पहला गाना गा रहे थे, तभी कुछ छात्रों ने उनसे कन्नड़ में गाने की मांग की। सोनू निगम ने इस मांग को धमकी भरा बताया और कहा कि ये व्यवहार उन्हें अस्वीकार्य लगा। उन्होंने कहा, ‘जब मैं अपना पहला गाना गा रहा था, तब चार-पांच छात्रों का एक समूह धमकी भरे अंदाज में मुझसे कन्नड़ में गाने की मांग कर रहा था।’ उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों को रोकना जरूरी है जो प्यार की भूमि में नफरत के बीज बोने की कोशिश करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

---खबर नीचे जारी है---

सोनू निगम के खिलाफ हुई FIR

इस घटना के बाद कर्नाटक रक्षण वेदिके (KRV) नाम के एक कन्नड़ संगठन ने सोनू निगम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि सोनू निगम के बयान से कन्नड़ समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और ये भाषाई समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाला है। शिकायत में ये भी उल्लेख किया गया है कि उनके बयान से कर्नाटक में भाषाई अशांति फैल सकती है, जो राज्य की विविधता के लिए खतरा है।

---खबर नीचे जारी है---

सोनू ने मामले पर दी सफाई

सोनू निगम ने इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वो कन्नड़ भाषा और कन्नड़ लोगों से प्यार करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो कन्नड़ में गाने गाने से कभी पीछे नहीं हटते, लेकिन जब कोई धमकी भरे अंदाज में मांग करता है, तो उसे रोकना जरूरी होता है।

इस विवाद ने सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ लिया है, जहां लोग इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। कुछ लोग सोनू निगम के पक्ष में हैं, जबकि कई उनकी आलोचना कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर से भाषाई विविधता और सांस्कृतिक सम्मान के मुद्दे को सामने ला दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 03, 2025 06:35 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola