Kushal Tandon Romantic Post For Shivangi Joshi: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के जरिए भर-भरकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने भी शिवांगी को बेहद प्यार भरे अंदाज में विश किया है। शिवांगी जोशी को बर्थडे विश करते हुए कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने बेहद ही प्यारा कैप्शन दिया है। कैप्शन में एक्टर ने अपनी लेडी लव के लिए दिल की बात लिखी है, जो अब फैंस का ध्यान खींच रहा है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने पोस्ट में क्या लिखा?
कुशाल टंडन ने लिखा रोमांटिक पोस्ट
कुशाल टंडन ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘मेरी ब्यूटीफुल तुम्हें जन्मदिन की बधाई। आज मैं तुम्हारे लिए सेलिब्रेट कर रहा हूं। तुम वो अविश्वसनीय इंसान हो जिसका मैं जश्न मना रहा हूं।’ एक्टर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘आप बहुत दयालु हो और इतने ज्यादा सौम्य हो कि मैं क्या ही कहूं। आप सबका ख्याल रखने वाले हो, आप मजाकिया भी हो और आपके अंदर हर वो क्वालिटी है, जो एक लड़की में होनी चाहिए। आप मेरी लाइफ में हो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं आभारी हूं आपको पाकर। एक साथ कई और जन्मदिन के लिए आपको बधाई।’
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan को कैसी लड़कियां पसंद? प्रीति जिंटा के साथ थ्रोबैक वीडियो में एक्टर ने रिवील किए सीक्रेट
यूजर्स भी पोस्ट पर कर रहे कमेंट
अपनी लेडी लव के लिए कुशाल टंडन का लिखा रोमांटिक पोस्ट अब फैंस का ध्यान खींच रहा है। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बधाई हो शिवांगी जोशी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या आप दोनों सच में डेट कर रहे हैं?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अच्छा तो अफवाह सही निकली। आप दोनों को मुबारकवाद।’ वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स शिवांगी जोशी को बर्थडे विश कर रहे हैं।
शो से बढ़ी दोनों के बीच नजदीकियां
बता दें कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की पहली मुलाकात एकता कपूर के शो ‘बरसातें: मौसम प्यार का’ पर हुई थी। दोनों शो में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी शो से दोनों के प्यार के चर्चे आने शुरू हो गए। गॉसिप गलियारों में शिवांगी और कुशाल के अफेयर की खबरें कई बार आ चुकी हैं लेकिन दोनों ने इन खबरों को कभी कंफर्म नहीं किया। हालांकि एक्टर का रोमांटिक पोस्ट इस बात का सबूत है कि दोनों एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines