भगवान का दिया सबसे बड़ा तोहफा...Kushal Tandon हुए रोमांटिक, Shivangi Joshi के लिए कही दिल की बात

Kushal Tandon Romantic Post For Shivangi Joshi: टीवी इंडस्ट्री के रूमर्ड कपल कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी भले ही अपने रिलेशनशिप को कंफर्म न करें लेकिन दोनों के प्यार के चर्चे सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। अब एक्टर ने अपनी लेडी लव के जन्मदिन पर उनके लिए खास रोमांटिक मैसेज लिखा है।

Kushal Tandon

Kushal Tandon Romantic Post For Shivangi Joshi.

Kushal Tandon Romantic Post For Shivangi Joshi: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के जरिए भर-भरकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस के  रूमर्ड बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने भी शिवांगी को बेहद प्यार भरे अंदाज में विश किया है। शिवांगी जोशी को बर्थडे विश करते हुए कुशाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने बेहद ही प्यारा कैप्शन दिया है। कैप्शन में एक्टर ने अपनी लेडी लव के लिए दिल की बात लिखी है, जो अब फैंस का ध्यान खींच रहा है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने पोस्ट में क्या लिखा?

विज्ञापन

कुशाल टंडन ने लिखा रोमांटिक पोस्ट

कुशाल टंडन ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘मेरी ब्यूटीफुल तुम्हें जन्मदिन की बधाई। आज मैं तुम्हारे लिए सेलिब्रेट कर रहा हूं। तुम वो अविश्वसनीय इंसान हो जिसका मैं जश्न मना रहा हूं।’ एक्टर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘आप बहुत दयालु हो और इतने ज्यादा सौम्य हो कि मैं क्या ही कहूं। आप सबका ख्याल रखने वाले हो, आप मजाकिया भी हो और आपके अंदर हर वो क्वालिटी है, जो एक लड़की में होनी चाहिए। आप मेरी लाइफ में हो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं आभारी हूं आपको पाकर। एक साथ कई और जन्मदिन के लिए आपको बधाई।’

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स भी पोस्ट पर कर रहे कमेंट

अपनी लेडी लव के लिए कुशाल टंडन का लिखा रोमांटिक पोस्ट अब फैंस का ध्यान खींच रहा है। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आपको जन्मदिन की बधाई हो शिवांगी जोशी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘क्या आप दोनों सच में डेट कर रहे हैं?’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अच्छा तो अफवाह सही निकली। आप दोनों को मुबारकवाद।’ वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स शिवांगी जोशी को बर्थडे विश कर रहे हैं।

विज्ञापन

शो से बढ़ी दोनों के बीच नजदीकियां

बता दें कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की पहली मुलाकात एकता कपूर के शो ‘बरसातें: मौसम प्यार का’ पर हुई थी। दोनों शो में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी शो से दोनों के प्यार के चर्चे आने शुरू हो गए। गॉसिप गलियारों में शिवांगी और कुशाल के अफेयर की खबरें कई बार आ चुकी हैं लेकिन दोनों ने इन खबरों को कभी कंफर्म नहीं किया। हालांकि एक्टर का रोमांटिक पोस्ट इस बात का सबूत है कि दोनों एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट कर रहे हैं।

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ