'Kumar Sanu के साथ मैं पत्नी की तरह थी', फेमस एक्ट्रेस का अफेयर पर शॉकिंग खुलासा

Kunika Sadanand Talk About Affair With Kumar Sanu: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने हाल ही में कुमार सानू संग अपने लव अफेयर के बारे में बात की और बताया कि वो उनके साथ उनकी पत्नी की तरह रहती थीं।

Kunika Sadanand

Kunika Sadanand

Kunika Sadanand Talk About Affair With Kumar Sanu: फेमस एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunika Sadanand) अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। नेगेटिव किरदार हों या पॉजिटिव हर किसी को उन्होंने बखूबी निभाया है। वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने और मशहूर सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) अफेयर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वो कुमार सानू से मिलीं और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

विज्ञापन

कब हुई कुमार सानू और कुनिका की मुलाकात

कुमार सानू कि सिंगिंग का हर कोई दीवाना है। वहीं एक्ट्रेस कुनिता सदानंद सिंगर की दीवानी थीं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया है। उन्होंने हाल ही में सिद्धांत कानन के पॉडकास्ट में शिरकत की और वहां पर अपनी लाइफ से जुड़े ऐसे सच बताए जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। कुनिका ने बताया कि वो पहली बार कुमार सानू से अपने एक दोस्त के घर में मिली थीं। हालांकि उन्होंने नाम बताने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन

अपनी शादी को लेकर डिप्रेशन में थे कुमार सानू

कुनिका ने बताया कि जब वो कुमार शानू से मिलीं तो उस समय वो अपनी खराब शादी की वजह से डिप्रेशन में थे। एक्ट्रेस ने बताया कि वो जब पहली बार सानू से मिलीं तो बतौर एक फैन की तरह मिलीं, उन्होंने रिलेशन के बारे में कभी सोचा भी नहीं था।  लेकिन जब कुमार शानू ने उनके माथे पर किस किया और हाथ पकड़ बाय बोला तो उन्हें एक करंट सा लगा। फिर वहीं से शुरू हुई प्यार की शुरुआत।

विज्ञापन

खिड़की से कूदने वाले थे कुमार सानू

कुनिका ने बताया कि वो अपनी शादी से परेशान थे। एक दिन वो होटल आए और वहां पर उन्होंने उनके साथ डिनर किया। उस  समय सानू ने काफी शराब पी ली थी, और वो इतना डिप्रेशन में थे कि होटल की खिड़की से कूदने वाले थे। कुनिका ने बताया कि उन्होंने और सानू की बहन ने उन्हें नीचे उतारा। उस समय वो बहुत रो रहे थे, और वही समय था जब मैं उनके करीब आ गई।

कुमार सानू और कुनिका का कितना चला रिश्ता

कुनिका सदानंद ने बताया कि उस हादसे के बाद से ही वो उनके काफी करीब आ गईं। कुमार अपनी फैमिली को छोड़कर एक फ्लैट में शिफ्ट हो गए थे, और वो उनकी हर चीज का बहुत ध्यान रखती थीं। कुनिका ने कहा कि वो कुमार सानू के साथ पत्नी के तरह रहती थीं। उन्होंने कहा कि उन दोनों का रिलेशनशिप शकुंतला और दुष्यंत की तरह था। लेकिन फिर कुनिका को सानू के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि उनका दिल टूट गया और 5 साल में ही उनका रिश्ता खत्म हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ