हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मेरा 6 मर्दों संग रिश्ता…', 62 की कुनिका सदानंद का लव लाइफ पर बड़ा खुलासा; कुमार सानू संग भी जुड़ चुका नाम

Kunickaa Sadanand Talks About Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने हाल ही में अपने रिश्तों पर खुलकर बातें की हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका रिश्ता 6 मर्दों के साथ रह चुका है. इसके साथ ही कुनिका ने अपनी शादियों पर भी बातचीत की. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन
कुनिका सदानंद ने अपने रिश्तों पर की बात

Kunickaa Sadanand Talks About Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करती नजर आती हैं. ‘बिग बॉस 19’ में भी एक्ट्रेस ने कई बार अपने रिश्तों पर बातें कीं. वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस एक बार फिर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात करते हुए बताया कि उनका रिश्ता 6 मर्दों से रहा. साथ ही कुनिका सदानंद ने अपने रिलेशनशिप्स और शादियों पर भी बातें की. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने अपने रिश्तों पर और क्या कुछ कहा?

कुनिका सदानंद ने अपने रिश्तों पर की बात

कुनिका सदानंद ने हाल ही में फिल्मी ज्ञान को इंटरव्यू देते हुए अपने निजी लाइफ में खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे 2 लिव-इन रिलेशनशिप्स, 2 शादियां और 2 नॉर्मल रिलेशनशिप्स रहे हैं. कुल मिलाकर मेरा 6 मर्दों के साथ रिश्ता रहा है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी प्यार होता है. मेरे लिए भी किसी भी रिश्ते में प्यार और समर्पण बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: ‘हमें मारने की धमकी मिल रही…’, लव जिहाद विवाद के बीच मोनालिसा-फरमान खान ने मदद की लगाई गुहार

विज्ञापन

शादियों पर भी तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर भी बातें की. उन्होंने कहा कि मेरी पहली शादी जब हुई थी तो मैं काफी छोटी थी और मैच्योर भी नहीं थी. ये ही वजह थी कि मुझे शादी में काफी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा. मैं एक एयरफोर्स ऑफिसर की मॉर्डन फैमिली से थी और मेरी शादी एक मारवाड़ी परिवार में हुई, जहां मुझे सख्त रीति-रिवाज फॉलो करने पड़ते थे. मैं दिन भर घूंघट में रहती थी, जो मेरी लाइफ में बहुत बड़ा बदलाव था.

यह भी पढ़ें: BO Collection: Dhurandhar 2 ने 2 दिनों में 300 करोड़ किए पार, Ustaad Bhagat Singh ने कितनी की कमाई?

विज्ञापन

कुमार सानू संग भी जुड़ चुका नाम

कुनिका सदानंद की दूसरी शादी विनय लाल से हुई, जो अमेरिका में रहते थे. लेकिन एक्ट्रेस की ये शादी भी चल नहीं सकी. शादी से खुशी नहीं मिली तो उन्होंने तलाक ले लिया. अब इस शादी से एक्ट्रेस का एक बेटा है, जिसका नाम अयान लाल है. वहीं बता दें कुनिका का नाम बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के साथ भी जुड़ चुका है. ‘बिग बॉस 19’ में भी एक्ट्रेस ने बताया था कि वो और कुमार सानू प्यार में थे, लेकिन कुमार सानू के शादीशुदा होने के बाद ये रिश्ता चल नहीं सका.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola