Sana Sayyad: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस मां बन गई हैं। टीवी इंडस्ट्री से बड़ी गुड न्यूज सामने आई है। ‘कुंडली भाग्य‘ (Kundali Bhagya) फेम एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। आपको बता दें, इसी शो की 2 एक्ट्रेसेस प्रेग्नेंट थीं। श्रद्धा आर्य (Shraddha Arya) और सना सईद (Sana Sayyad) दोनों के मां बनने का फैंस कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। अब श्रद्धा आर्य की डिलीवरी में तो थोड़ा वक्त है लेकिन सना सईद ने फाइनली अपने पहले बेबी को जन्म दे दिया है।
सना सईद के घर गूंजी किलकारी
एक्ट्रेस सना सईद ने खुद अपने बेबी के दुनिया में आने का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी सुनाई है। सना सईद ने रिवील किया है कि उन्हें बेटी हुई है। एक्ट्रेस ने अब जो पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है उस पर लिखा है, ‘वेलकम बेबी गर्ल।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी नन्ही परी इस दुनिया में 9 अक्टूबर को आई है। अब उनके इस पोस्ट को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
शादी के 3 साल बाद मां बनीं सना
आपको बता दें, सना सईद ने 3 साल पहले इमाद शमसी से शादी की थी। ये दोनों कॉलेज से दोस्त थे और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया था। साल 2024 में कपल ने धूमधाम से निकाह किया था और अब ये दोनों पेरेंट्स बन गए हैं और अपनी लाइफ के नए फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। नवरात्रि के शुभ मौके पर सना सईद ने बेटी को जन्म दिया है। अब कपल को न्यू पेरेंट्स बनने पर फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।
सना सईद ने शेयर किया पोस्ट
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena की एक्स वाइफ ने Bigg Boss 18 में एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, वायरल हुआ Vahbiz Dorabjee का पोस्ट
इन शोज से मिला फेम
सना सईद के मां बनते ही उनकी बेटी की झलक पाने के लिए हर कोई बेताब है। आपको बता दें, एक्ट्रेस ने जब अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं तभी से लोगों को एक्साइटमेंट शुरू हो गई थी। अब देखना होगा एक्ट्रेस कब अपनी लाडली की झलक दिखाती हैं। सना सईद के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ‘स्प्लिट्सविला’ (Splitsvilla) से फेम में आई थीं। इसके अलावा वो ‘दिव्य दृष्टि’ (Divya Drishti) और ‘स्पाई बहू’ (Spy Bahu) जैसे शोज के भी काम कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
5 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
5 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
8 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
9 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
14 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
15 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
16 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines