Vivian Dsena की एक्स वाइफ ने Bigg Boss 18 में एंट्री पर तोड़ी चुप्पी, वायरल हुआ Vahbiz Dorabjee का पोस्ट

Vahbiz Dorabjee Viral Post: ‘बिग बॉस 18’ में विवियन डीसेना की एक्स वाइफ की एंट्री को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। अब खुद वाहबिज दोराबजी ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी एंट्री पर बयान दे दिया है।

Vahbiz Dorabjee Viral Post

Vahbiz Dorabjee Viral Post

Vahbiz Dorabjee Viral Post: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की एंट्री से फैंस बेहद खुश हैं। विवियन अभी से टॉप फाइनलिस्ट की लिस्ट में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस ने पहले ही दिन विवियन डीसेना को कलर्स का बेटा और ‘बिग बॉस 18’ का फाइनलिस्ट बताकर उनकी इम्पोर्टेंस क्लियर कर दी थी। इसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि विवियन के बाद शो में उनकी एक्स वाइफ भी हिस्सा ले सकती हैं। वाहबिज दोराबजी का नाम वाइल्ड कंटेस्टेंट की लिस्ट में लगातार सामने आ रहा है।

विज्ञापन

क्या वाहबिज दोराबजी लेंगी बिग बॉस में एंट्री?

मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि वाहबिज दोराबजी ‘बिग बॉस 18’ में इसी हफ्ते वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री ले सकती हैं। उनकी एंट्री से घर में तूफान आ सकता है क्योंकि वो आईं तो अपनी टूटी हुई शादी के राज भी खोल ही सकती हैं। ऊपर से एक घर में 2 एक्स अगर एक साथ आएंगे तो कंट्रोवर्सी भी होगी और बवाल भी होगा। ये सोचकर ही फैंस वाहबिज दोराबजी की एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अभी तक उनकी एंट्री पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया था।

विज्ञापन

वाहबिज दोराबजी ने अफवाहों पर दिया रिएक्शन

वहीं, अब खुद एक्ट्रेस ने शो में शामिल होने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। वाहबिज का ‘बिग बॉस 18’ हिस्सा लेने पर रिएक्शन सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने खुद एक पोस्ट शेयर कर रिवील कर दिया है कि वो शो करेंगी या नहीं। आपको बता दें, अभी कुछ देर पहले वाहबिज दोराबजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक नोट शेयर किया है और फैंस को अपना फैसला सुना दिया है। उनका ये नोट देखकर आपको खुशी भी होगी और दुख भी महसूस होगा। उन्होंने अब बताया है कि विवियन डीसेना के शो में होते हुए भी क्या वो इसके लिए तैयार हैं?

क्या बोलीं वाहबिज दोराबजी?

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हेलो दोस्तों, मेरे बिग बॉस में जाने की अफवाहें उड़ रही हैं, मैं इस बारे में कुछ चीजें क्लियर करना चाहती हूं। मैं इस शो में नहीं जा रहा हूं और न ही इस साल इसमें जाने का मेरा कोई इरादा है। मेरी लाइफ में जो कुछ भी है, मैं उससे बहुत खुश और संतुष्ट हूं और अपनी शांति को भंग नहीं करना चाहती। मैं फ्यूचर में इस शो में जाने के बारे में जरूर सोचूंगी, लेकिन इस साल नहीं। मैंने अपने नए शो ‘दीवानियत’ (Deewaniyat) की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जो जल्द ही स्टार प्लस पर ऑन एयर होगा। स्क्रीन पर वापस आने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।’ अब एक्ट्रेस के इस बयान से साफ है कि वो बिग बॉस में तो आना चाहती हैं, लेकिन इस साल वो विवियन के कारण शो से दूरी बना रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ