Aadar Jain-Alekha Advani की शादी में मायूस नजर आईं समारा, रणबीर कपूर की भांजी का वीडियो वायरल

Samara Sahni: आदर जैन और अखेला आडवाणी की शादी चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर इस शादी से कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। यूजर्स ने भी इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दिया है।

Samara Sahni

Samara Sahni

विज्ञापन

Samara Sahni: आदर जैन और अखेला आडवाणी शादी कर अब हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस शादी के तमाम फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है। साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर्स इसकी चर्चा भी कर रहे हैं। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये वीडियो किसका है और इसमें ऐसा क्या है? आइए जानते हैं…

समारा साहनी का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किस और का नहीं बल्कि रणबीर कपूर की भांजी समारा साहनी का है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर और समारा साहनी नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। हालांकि, इस दौरान समारा ने लोगों का ध्यान खींचा।

Advertisment

उदास नजर आई समारा साहनी

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर बेहद खुश नजर आ रही हैं, लेकिन समारा ज्यादा खुश नहीं लग रही है और मायूस से चेहरे से कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। समारा के उदास चेहरे ने लोगों का ध्यान खींचा और अब सोशल मीडिया यूजर्स इस पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि किसी को जबरदस्ती साड़ी नहीं पहनानी चाहिए, बेचारी बच्ची कितनी उदास लग रही है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि जब देखो तब नींद में ही रहती हैं। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि अरे ये स्माइल क्यों नहीं करती। चौथे यूजर ने लिखा कि लड़की का मूड क्यों ऑफ है। एक और यूजर ने लिखा कि अरे क्या हुआ? इतनी उदास क्यों हो?

विज्ञापन

आदर जैन और अखेला आडवाणी की शादी

इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि समारा ने भी अपनी मां और नानी की तरह ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ है, लेकिन उनकी उदासी का कारण नहीं पता लगा है। अब समारा के मूड ऑफ की वजह वही जानती हैं। बता दें कि समारा का ये वीडियो उनके मामा आदर जैन और अखेला आडवाणी की शादी का है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ