बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ मौजूद है। दोनों फिल्में एक ही दिन टिकट खिड़की पर आई थी, तो जाहिर है कि दोनों में टक्कर भी हुई। हालांकि, इस टक्कर का असर फिल्मों के कलेक्शन पर कुछ खास नहीं पड़ा है। इस बीच अब इन दोनों ही फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़ो को जान लेते हैं कि इन्होंने अपनी रिलीज के पांचवें दिन कितनी कमाई की है?
दोनों फिल्मों की कमाई का कलेक्शन
Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को 7.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अगर धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 4.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित और शुरुआती हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है।
दोनों फिल्मों की टोटल कमाई
वहीं, इन फिल्मों की टोटल कमाई को देखें तो आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने पांच दिनों में 74.23 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने से अब फिल्म ज्यादा दूर नहीं है और इसके लिए फिल्म को अब सिर्फ 25.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना है। इसी के साथ धनुष की फिल्म ने पांच दिन में 59.98 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दोनों फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, लेकिन दोनों की कमाई में जमीन-आसमान का अंतर आ गया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इन फिल्मों का कलेक्शन कहां जाकर रुकता है?
27 जून को रिलीज होंगी कई फिल्में
इतना ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होने वाला है। जी हां, टिकट खिड़की पर एक साथ कई फिल्में आएगी। इस बार टिकट विंड़ो पर सुपरक्लैश देखने को मिलेगा। साथ ही ये भी कि इन सभी फिल्मों में किस फिल्म की कमाई पहले दिन सबसे ज्यादा होती है? बता दें कि 27 जून को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार खड़ी हैं। वहीं, अगर इन दोनों फिल्मों की बात करें तो दर्शकों को दोनों ही फिल्मों की कहानी खूब पसंद आ रही है और फैंस फिल्मों पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- RJ Mahvash ने oops मोमेंट पर किया रिएक्ट, Yuzvendra Chahal की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने सरेआम पूछा ये सवाल
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
16 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
16 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines