Kuberaa की लगातार गिर रही कमाई, 100 करोड़ से कितनी दूर Sitaare Zameen Par?

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी खासी पकड़ बना रखी है। दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े भी आ गए हैं। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

Kuberaa, Sitaare Zameen Par

दोनों फिल्मों की लेटेस्ट कमाई। image credit- instagram

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ मौजूद है। दोनों फिल्में एक ही दिन टिकट खिड़की पर आई थी, तो जाहिर है कि दोनों में टक्कर भी हुई। हालांकि, इस टक्कर का असर फिल्मों के कलेक्शन पर कुछ खास नहीं पड़ा है। इस बीच अब इन दोनों ही फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़ो को जान लेते हैं कि इन्होंने अपनी रिलीज के पांचवें दिन कितनी कमाई की है?

दोनों फिल्मों की कमाई का कलेक्शन

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को 7.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ अगर धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 4.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित और शुरुआती हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है।

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की टोटल कमाई

वहीं, इन फिल्मों की टोटल कमाई को देखें तो आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने पांच दिनों में 74.23 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने से अब फिल्म ज्यादा दूर नहीं है और इसके लिए फिल्म को अब सिर्फ 25.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना है। इसी के साथ धनुष की फिल्म ने पांच दिन में 59.98 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दोनों फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, लेकिन दोनों की कमाई में जमीन-आसमान का अंतर आ गया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इन फिल्मों का कलेक्शन कहां जाकर रुकता है?

27 जून को रिलीज होंगी कई फिल्में

इतना ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश होने वाला है। जी हां, टिकट खिड़की पर एक साथ कई फिल्में आएगी। इस बार टिकट विंड़ो पर सुपरक्लैश देखने को मिलेगा। साथ ही ये भी कि इन सभी फिल्मों में किस फिल्म की कमाई पहले दिन सबसे ज्यादा होती है? बता दें कि 27 जून को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार खड़ी हैं। वहीं, अगर इन दोनों फिल्मों की बात करें तो दर्शकों को दोनों ही फिल्मों की कहानी खूब पसंद आ रही है और फैंस फिल्मों पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ