Kubbra Sait on Intimate Scenes: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुब्रा सैत आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। 27 जुलाई 1983 को कुब्रा का जन्म हुआ था। सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ और ‘सुल्तान’ में कुब्रा का अहम रोल था। उनके शानदार अभिनय की वजह से उन्हें खूब तारीफें मिलीं। हालांकि कुब्रा को पहचाना जाता है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में कुक्कू के किरदार से। इस सीरीज में कुब्रा ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए थे। कुब्रा की परफॉर्मेंस को दर्शकों का खूब प्यार मिला। कुछ समय पहले कुब्रा ने एक इंटरव्यू में इस सीरीज से जुड़ी कुछ यादों को शेयर किया था। नवाज के साथ काम करने के अपने अनुभव पर भी उन्होंने बात की थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिए इंटीमेट सीन्स पर भी खुलकर बात की थी। क्या कहा था कुब्रा ने चलिए आपको बताते हैं।
‘नवाजुद्दीन के साथ इंटीमेट सीन करना था मुश्किल’
नवाजुद्दीन के साथ इंटीमेट सीन्स को लेकर कुब्रा ने बात करते हुए कहा था कि वो काफी मुश्किल था क्योंकि नवाज बहुत ही शर्मिले किस्म के इंसान हैं। उन्होंने कहा कि पहले तो मैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी को गाल पर किस किया करती थी ताकि वो थोड़े कंफर्टेबल फील करें। पहले दिन के सीन को याद करते हुए कुब्रा ने कहा कि एक इंटीमेट सीन पहले दिन हमने शूट किया। वो उस दिन का आखिरी सीन भी था। नवाज और मैंने इस सीन को पूरा करने के लिए कुल 7 टेक लिए थे। इन साल टेक में हमनें कितने घंटे लिए ये तो मैं भूल ही गई हूं। उन्होंने कहा हम एक सीन को शूट करते-करते थक गए थे, ना जाने कितने ही घंटे हो गए थे लेकिन फिर भी वो सीन पूरा शूट नहीं हो पाया था। आखिरी में मैं फर्श पर ही गिर गई थी और वापस उठ ही नहीं पाई। इसके बाद मैं काफी थक भी गई थी।
पहले ही इंटीमेट सीन में रोने लगी थीं कुब्रा
कुब्रा ने बताया कि वो पहले ही दिन उस इंटीमेट सीन को शूट करते हुए रोने लगी थीं। नीचे जमीन पर गिरने के बाद कुब्रा को नवाज़ुद्दीन और अनुराग कश्यप ने चुप कराया और उन्हें फर्श से उठाया। इसी दौरान कुब्रा ने धीमी आवाज में कट की आवाज भी सुन ली थी।
अजय देवगन के साथ आ रही फिल्म
कुब्रा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आएंगी। इसे लेकर कहा जा रहा है कि कुब्रा सैत का रोल काफी इंटरेस्टिंग और रोमांचक होने वाला है। इस फिल्म में अजय देवगन, कुब्रा सैत के अलावा संजय दत्त और मृणाल ठाकुर भी नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT3: फिनाले से पहले विनर कैंडिडेट की गेम एक्स्पोज़, टॉप 5 से हुआ आउट
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
10 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
10 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
11 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines