मशहूर एक्ट्रेस कैमरे के सामने लिपलॉक करने से हुई बीमार, हसीना बोलीं- स्मूच के बाद...

Emily Blunt: फिल्मी सितारों को हर एक सीन के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। हाल ही में सामने आया कि एक एक्ट्रेस किसिंग सीन के बाद बीमार हो गई। इस पर बात करते हुए हसीना ने अपने विचार भी शेयर किए हैं। आइए जानते हैं…

Emily Blunt

Emily Blunt

विज्ञापन

Emily Blunt: फिल्मी कलाकारों पर एक-एक सीन के लिए बेहद मेहनत करनी पड़ती है। फिर चाहे वो कोई एक्शन सीन हो या फिर कोई रोमांटिक, कोई सैड सीन हो या कोई हैप्पी सीन। हर एक सीन में जान फूंकने के लिए स्टार्स बेहद मेहनत करते हैं। कई बार इसके लिए कलाकारों को तमाम चीजों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें जब एक एक्ट्रेस अपने को-स्टार के साथ कैमरे पर किसिंग सीन दे रही थी, तो इसके बाद वो बीमार हो गई।

मैंने इसे बिल्कुल एंजॉय नहीं किया- एक्ट्रेस

जी हां, हालिया सामने आई रिपोर्ट की मानें तो उसमें बताया गया कि ब्रिटिश एक्ट्रेस एमिली ब्लंट अपने को-स्टार को स्मूच करने के बाद बीमार हो गई। इस पर बात करते हुए खुद एमिली ब्लंट का कहना है कि मैं ये बिल्कुल नहीं कहना चाहती कि ये बहुत घिनौना था, लेकिन इसको करने में मुझे बिल्कुल मजा नहीं आया और मैंने इसे एंजॉय नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसको करने में वो जरा भी दिलचस्पी नहीं रखती हैं।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Emily Blunt (@_emily_blunt_)

मुझे इसके बारे में कुछ अच्छा खोजना चाहिए

अमेरिकी रेडियो होस्ट हॉवर्ड स्टर्न से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे इसके बारे में कुछ ऐसा खोजना चाहिए, जो मुझे पसंद है। मेरा मतलब है कि कुछ ऐसा जिससे उन्हें भी बुरा ना लगे और मैं भी अच्छा फील करूं। साथ ही ये भी हो सकता है कि उस इंसान के बारे में कुछ ऐसी बातें जो अच्छी हों और अलग हों।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Emily Blunt (@_emily_blunt_)

विज्ञापन

फिल्म से मिला अच्छा दोस्त

ब्लंट ने आगे कहा कि एक एक्शन फिल्म में काम करने वाले मेरे को-स्टार के साथ मैंने उनकी प्रेमिका का रोल अदा किया था, वो बहुत अच्छे थे। उनकी पत्नी से भी मेरा रिश्ता बहुत अच्छा था और मैं उनकी वाइफ से प्यार करती हूं उनके बच्चों से भी मुझे लगाव है। मुझे बहुत गर्व है कि मैंने इतने अच्छे इंसान से दोस्ती की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ