Govinda Sunita Divorce Rumours: पांव पर गोली लगने के बाद अब गोविंदा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। अभी रिवॉल्वर से हुई इंजरी के झटके से फैंस उबरे भी नहीं थे कि एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि गोविंदा की 37 साल की शादी पर अब खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कपल अलग-अलग घरों में रह रहे हैं।
गोविंदा के तलाक की खबरों पर क्या बोला परिवार?
अभी तक गोविंदा या उनकी पत्नी ने न तो इन रूमर्स को खारिज किया है और न ही अपने तलाक की खबर कंफर्म की है। ऐसे में फैंस भी बेहद कंफ्यूज हैं कि आखिर गोविंदा की जिंदगी में चल क्या रहा है? एक्टर न सहीं लेकिन उनके रिश्तेदारों के बयान इस मामले पर सामने आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने मामा-मामी के तलाक पर बयान देते हुए इन रूमर्स को खारिज किया था।
गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने रिवील किया सच
अब कृष्णा अभिषेक की बहन यानी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) ने भी मामा-मामी के अलग होनी की रिपोर्ट्स पर टिप्पणी की है। आरती सिंह ने अब मीडिया को खुलकर सच बता दिया है। आरती ने भी अपने भाई की तरह मामा गोविंदा के तलाक की अफवाहों को बेबुनियाद बताया है। आरती ने बताया है कि इस वक्त वो मंबई में नहीं हैं, तो वो किसी से भी टच में नहीं हैं। हालांकि, आरती ने ये साफ कहा है कि तलाक की खबरें एकदम झूठी हैं। आरती सिंह का दावा है कि ये सिर्फ अटकले हैं, क्योंकि उनका रिश्ता बहुत मजबूत है।
यह भी पढ़ें: पैर पर प्लास्टर, हाथ में बैसाखी; ये क्या हो गया Aruna Irani का हाल?
क्या है गोविंदा और सुनीता के डाइवोर्स रूमर्स का सच?
गोविंदा की भांजी ने कहा है कि उनके मामा-मामी ने इतने सालों में अपने रिश्ते में इतना प्यार भरा है और इसे इतना स्ट्रॉन्ग बनाया है कि वो तलाक ले ही नहीं सकते। एक्ट्रेस ने इन रूमर्स को एकदम गलत बताया है। साथ ही ये भी कहा है कि लोग तो उनके तलाक की भी अफवाहें फैला देते हैं। ऐसी गॉसिप्स से सिर्फ फालतू का स्ट्रेस ही बढ़ता है। अब फैंस को इंतजार है कि आरती और कृष्णा की तरह गोविंदा कब इस मामले पर चुप्पी तोड़ेंगे?
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
3 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
7 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
12 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines