पैर पर प्लास्टर, हाथ में बैसाखी; ये क्या हो गया Aruna Irani का हाल?

Aruna Irani Injured: अरुणा ईरानी ने साथ बैंकॉक में एक हादसा हो गया। इसके बाद अब एक्ट्रेस दर्द में वापस इंडिया लौटी हैं। उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक्ट्रेस चल भी नहीं पा रहीं।

Aruna Irani

Aruna Irani File Photo

विज्ञापन

Aruna Irani Injured: दिग्गज बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अरुणा ईरानी का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी एक्ट्रेस को लेकर घबराए हुए नजर आ रहे हैं। 78 साल की उम्र में अरुणा ईरानी की ऐसी हालत हो गई है कि फैंस भी चिंता में आ गए हैं। वीडियो में एक्ट्रेस व्हीलचेयर पर नजर आ रही हैं। उनके साथ कोई हादसा हो गया है, जिसके बाद वो अपने पांव पर खड़ी भी नहीं हो पा रहीं।

अरुणा ईरानी को हुआ फ्रैक्चर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुणा ईरानी के साथ हादसा बैंकॉक में हुआ था और अब वो इंडिया वापस लौट आई हैं। इंडिया लौटते ही अरुणा ईरानी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस के एक पांव में फ्रैक्चर है और वो व्हीलचेयर पर बैठी हुई हैं और उन्होंने बैसाखी भी पकड़ी हुई है। इस उम्र में एक्ट्रेस का पांव फ्रैक्चर देख उनके चाहने वाल भी परेशान हो गए हैं।

विज्ञापन

बैंकॉक में अरुणा ईरानी के साथ हुआ हादसा

इस हाल में भी अरुणा ईरानी जिस तरह से हिम्मत बांधे हुए नजर आ रही हैं, वो काबिले तारीफ है। उनके चहेरे पर इस चोट के बाद भी मुस्कान बनी हुई है और साथ ही वो व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे गाना भी गुनगुना रही हैं। अब उनकी ये हालत कैसे हुई? इसे लेकर भी खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि करीब 2 हफ्ते पहले अरुणा ईरानी बैंकॉक में गिर गई थीं। एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट हुआ और फिर वो व्हीलचेयर और बैसाखी पर आ गईं। उस दौरान एक्ट्रेस बेहद दर्द में थीं और रिकवर करने के बाद वापस अपने देश लौट आईं।

विज्ञापन

चोटिल हालत में इंडिया लौटीं अरुणा ईरानी

अब मुंबई के एक्सपर्ट डॉक्टर्स अरुणा ईरानी का इलाज करेंगे। जल्द ही एक्ट्रेस एक गुजराती फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। उससे पहले एक्ट्रेस का ये हाल देखकर उनके चाहने वालों के दिल टूट गए हैं। अभी सभी एक्ट्रेस की स्पीडी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। सभी चाहते हैं कि अरुणा ईरानी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और अपने पैरों पर चलने लगें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ