Salman Khan से मिलने को शख्स ने तोड़ा सिक्योरिटी रूल, बॉडीगार्ड ने ऐसे की भाईजान की सुरक्षा

Salman Khan Viral Video: सलमान खान का फिल्म सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग से वीडियो सामने आया है। इस दौरान एक शख्स ने भाईजान के करीब जाने की कोशिश की। मौके पर बॉडीगार्ड्स ने सुरक्षा व्यवस्था को संभाला।

Salman Khan Viral Video

सलमान खान से मिलने के लिए शख्स ने सिक्योरिटी ब्रेक करने की कोशिश की। Photo Credit- Instagram

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते दिन गुरुवार को आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस मौके पर भाईजान की सिक्योरिटी देखने लायक थी। हैरानी की बात ये है कि इतनी टाइट सिक्योरिटी होने के बावजूद भी एक शख्स ने इसमें सेंध लगाने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। ये तो गनीमत रही कि बॉडीगार्ड्स ने मौके पर उस शख्स को रोका और भाईजान की सुरक्षा की।

शख्स ने पास जाने की कोशिश की

फिल्म सितारे जमीन पर के प्रीमियर के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान अपने बॉडीगार्ड्स के साथ स्क्रीनिंग से बाहर आ रहे होते हैं। उस दौरान एक नीले कोर्ट वाला शख्स भाईजान की सिक्योरिटी को तोड़ते हुए उनके करीब जाने की कोशिश करता है।

बॉडीगार्ड्स ने ऐसे संभाली सुरक्षा

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जैसे ही सलमान खान के करीब जाते हुए शख्स पर बॉडीगार्ड्स की नजर पड़ती है तो वह तुरंत हरकत में आ जाते हैं। इसके बाद वह शख्स को पकड़ लेते हैं और उसे सलमान खान से दूर करते हैं। सलमान खान भी उस शख्स को अपने करीब आते देख पहले चिंतित दिखते हैं लेकिन फिर माहौल शांत रखने के लिए दूसरी ओर देखने लगते हैं।

धमकी मिलने के बाद बढ़ी सुरक्षा

जाहिर है कि सलमान खान को जब से जान से मारने की धमकी मिली है, उसके बाद से उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। सलमान कहीं भी जाते हैं तो उनकी सुरक्षा के लिए कई बॉडीगार्ड्स साथ में नजर आते हैं। यही नहीं एक्टर हमेशा बुलेट प्रूफ गाड़ी से ट्रैवल करते हैं जबकि एक वक्त था जब सलमान अकेले ही साइकिलिंग करते हुए जूहु बीच पर निकल जाते थे।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

गौरतलब है कि सलमान खान को आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल ईद के मौके पर 30 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई दी थीं। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी ‘सिकंदर’ ने दुनियाभर में औसतन 177 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ