पॉपुलर क्रिकेटर विराट कोहली इस वक्त कंट्रोवर्सी में फंसे हुए हैं। अवनीत कौर की तस्वीरों पर लाइक कर और फिर उस पर सफाई देकर विराट कोहली लोगों के निशाने पर हैं। इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम को कसूरवार ठहराकर विराट कोहली ने मुसीबत मोल ले ली है। सोशल मीडिया पर तो लोग किंग कोहली का मजाक बना ही रहे हैं, वहीं सिंगर राहुल वैद्य ने भी क्रिकेटर की नाक में दम कर रखा है। राहुल वैद्य इस मामले के बाद किंग कोहली को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
विराट नहीं इन क्रिकेटर्स ने लिया राहुल वैद्य पर एक्शन
कभी सिंगर क्रिकेटर को जोकर बता रहे हैं तो कभी उनके फैंस को। आज तो राहुल वैद्य ने जोकर का मिडिल फिंगर दिखाते हुए एक पोस्ट शेयर कर विराट कोहली और उनके फैंस को मॉक करने की भी कोशिश की थी। वहीं, अभी तक किंग कोहली ने इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन उनके साथी क्रिकेटर्स ने राहुल वैद्य के खिलाफ एक बड़ा एक्शन ले लिया है।
युजवेंद्र चहल ने राहुल वैद्य को किया अनफॉलो
बताया जा रहा है कि इस पूरे ड्रामे और बदतमीजी के बाद 2 मशहूर क्रिकेटर्स ने सिंगर राहुल वैद्य को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पांड्या ने विराट कोहली से दोस्ती निभाते हुए सिंगर राहुल वैद्य को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर डाला है। आपको बता दें, युजवेंद्र चहल के कमेंट सेक्शन में फैंस कब से ये गुजारिश कर रहे थे कि वो सिंगर को अनफॉलो करके विराट के लिए लॉयल्टी और भाईचारे का सबूत दें।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के ब्लैंक ट्वीट्स का Operation Sindoor से था कनेक्शन? फैंस ने जोड़े तार
क्रुणाल पांड्या ने भी विराट कोहली संग निभाई दोस्ती
अब लगता है इन दोनों ने ही इस टेंशन के बीच सिंगर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर अपनी पक्की दोस्ती का सबूत दे दिया है। फिलहाल इस मामले पर राहुल वैद्य या फिर युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पांड्या का रिएक्शन सामने नहीं आया है। न ही ‘न्यूज 24’ इस बात की पुष्टि करता है कि युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पांड्या पहले सिंगर राहुल वैद्य को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे थे।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
6 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
10 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
14 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines